अजय देवगन - काजोल वाली #PictureShuru, देखिए सेट से पहली तस्वीर
आखिरकार काजोल की वापसी सेट पर हो चुकी है। दिलवाले के बाद काजोल एक बार फिर एक अच्छी स्क्रिप्ट के इंतज़ार में थीं और उन्होंने ईला नाम की फिल्म को हां कर दिया। फिल्म एक गुजराती नाटक का हिंदी रूपांतरण है।
इला को अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं और प्रदीप सरकार डायरेक्ट। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म के इंस्टाग्राम हैंडल ने ये तस्वीर शेयर की।

ईला एक सिंगल मां और उसके बेटे के रिश्तों पर बुनी गई एक कहानी है। गौरतलब है कि अपनी आखिरी फिल्म दिलवाले के लिए काजोल को वो रिस्पॉन्स नहीं मिला जो मिलना चाहिए था।
रोहित शेट्टी ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि फिल्म में काजोल के केवल 5 - 6 सीन थे लेकिन जब मैंने शाहरूख - काजोल को एक साथ देखा तो बह गया। और फिल्म वो रही ही नहीं जो कि फिल्म थी।
इस फिल्म को काजोल ने पहले रिजेक्ट कर दिया था और रोहित के काफी मनाने के बाद हां की थी। दिलवाले के बाद काजोल एक अच्छी स्क्रिप्ट के इंतज़ार में थीं। खबर थी कि इस बीच उन्होने दबंग 3 में एक रोल रिजेक्ट भी किया।
अब काजोल आखिरकार अजय देवगन की इस फिल्म में वापसी कर रही हैं। जानिए, फीमेल एक्ट्रर्स की आने वाली कुछ बेहद तगड़ी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications












