Kajol: पैपराजी को लेकर विवादित बयान देते हुए काजोल ने खोया आपा, बेटी न्यासा देवगन की जमकर की तारीफ

Kajol

Kajol On Paparazzi : अजय देवगन की पत्नी और अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके प्रमोशन के सिलसिले में वो लगातार इंटरव्यू दे रही हैं, एक इंटरव्यू में काजोल ने बेटी नीसा के पैपराजी को हैंडल करने को लेकर बात की और कहा कि वो काफी अच्छे से सबकुछ हैंडल कर रही हैं मेरी तो चप्पल उठ जाती।

अभिनेत्री काजोल का इंटरव्यू-

दरअसल बात ऐसी है कि, फिल्म प्रमोशन के दौरान काजोल ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात कर रही हैं। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में काजोल ने बेटी नीसा के पैपराजी को हैंडल करने को लेकर बात की और कहा कि वो काफी अच्छे से सबकुछ हैंडल कर रही हैं मेरी तो चप्पल उठ जाती, वहीं काजोल ने पहली बार पैपराजी से घिरने पर नीसा के एक्सप्रेशन के बारे में भी बात की।

स्टारकिड होने के नाते नीसा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं, वो जहा भी जाती हैं कैमरे की नजरों से नहीं बच पातीं। इसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है, कई बार गलत एंगल से क्लिक की गई पिक्चर उनकी ट्रोलिंग का कारण बन जाती है। इन सब मुद्दों पर बात करते हुए काजोल ने नीसा की पैपराजी को हैंडल करने की बात को लेकर तारीफ की।

काजोल ने इसी बारे में बात करते हुए आगे कहा, पहले पहले वो डरती थी लेकिन वो अब बेहतर है और इसे बहुत अच्छे से संभाल रही है, वो पैपराजी को मुझसे कहीं अधिक शालीनता और गरिमा के साथ संभाल रही है। अगर मैं उसकी जगह होती, तो मेरी चप्पल बहुत पहले निकल चुकी होती।

गौरतलब है कि काजोल की बेटी न्यासा देवगन हमेशा ही पैपराजी के कैमरे में कैद होती है और इसके बाद उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, और कई बार तो न्यासा को उनके दोस्तों संग प्राइवेट फोटोज लीक होने के बाद भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, पंरतु न्यासा देवगन इसको लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देती हैं।

Read more about: kajol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X