POSTER: अजय देवगन के बाद, फिल्म 'तानाजी' से काजोल का लुक आया सामने- बेहद दमदार

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म तानाजी से एक के बाद एक पोस्टर्स और टीजर किये जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 19 नवंबर यानि की मंगलवार को रिलीज किया जाना है। ऐसे में फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह है। तानाजी के किरदार में अजय देवगन, उदयभान राथौड़ बने सैफ अली खान के बाद अब काजोल का लुक भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में काजोल सावित्रीबाई मालसुरे के किरदार में नजर आएंगी।

अजय देवगन ने काजोल के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- "सावित्रीबाई मालसुरे- तानाजी के साहस का सहारा.. और उनके बल की शक्ति.."

Kajol

इतने लंबे समय के बाद काजोल को ऐसे दमदार अंदाज में देखना सिनेमाप्रेमियों के लिए काफी उत्साहित करने वाली बात है। अजय देवगव और काजोल लगभग 8 सालों के बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। फिल्म में काजोल अजय देवगन की पत्नी के किरदार में दिखेंगी।

ओम राउत के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे की बायोपिक होगी। बता दें, तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं।

खास बात है कि तानाजी को 3डी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के वीएफएक्स पर काफी काम किया गया है। अजय देवगन की अपनी वीएफएक्स कंपनी इस फिल्म पर काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X