'द ट्रायल' से Kajol का किसिंग सीन लीक, एली खान और जिशु सेनगुप्ता के साथ लिपलॉक देख फैंस हैरान, वीडियो वायरल

Kajol Kissing Scene: काजोल बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में हैं, जिनके हर प्रोजेक्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले कुछ प्रोजेक्ट्स में फैंस को काजोल का बोल्ड अवतार देखने का मौका मिला, जो कि दर्शकों के लिए बिल्कुल ही नया और अलग है। 'लस्ट स्टोरीज 2' के बाद, वेब सीरीज 'द ट्रायल' में भी काजोल ने किसिंग सीन्स दिये हैं, जो लीक हो गए हैं।
फिल्मों में काजोल बोल्ड किरदारों से दूर ही नजर आईं थीं। उन्हें अपने इमोशनल और रोमांटिक सीन्स और कुछ फिल्मों में शानदार कॉमिक टाइमिंग की वजह से दर्शकों का खूब प्यार मिला। लेकिन ओटीटी पर दर्शकों को उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है और वो इसे पसंद भी कर रहे हैं।
एली खान के साथ काजोल का किसिंग सीन
द ट्रायल में काजोल एक मजबूत रोल निभा रही हैं। वो नोयोनिका सेनगुप्ता की भूमिका में दिखेंगी। इस शो की कहानी एक मां के बारे में है जो अपने पति के रिश्वतखोरी और सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद अपने परिवार को चलाने के लिए संघर्ष कर रही है। गुजारा चलाने के लिए वह एक लॉ फर्म में शामिल होती है, जहां का मालिक है विशाल चौबे, जिसका किरदार एली खान निभा रहे हैं। विशाल नोयोनिका का पूर्व-प्रेमी है।
नोयोनिका और विशाल कई वर्षों के बाद मिलते हैं और दोनों में नजदीकी आती है, जिसके बाद शो में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर एक किसिंग सीन होता है। सोशल मीडिया पर काजोल का यही किसिंग सीन वायरल हो रहा है। एक अन्य सीन में काजोल और जीशु सेनगुप्ता के बीच भी किस होते देखा जा सकता है। शो में दोनों पति- पत्नी बने हैं।
शो से काजोल का दोनों एक्टर्स के साथ किसिंग सीन लीक हो गया है और लोग इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। जहां कुछ फैंस हैरान और नाराज हैं, वहीं कुछ काजोल की बोल्डनेस को पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications