Kajol ने आखिर तोड़ ही दी 'नो किसिंग पॉलिसी', पहली ही वेब सीरीज में भर-भरकर दिया 'लिप लॉक'

Kajol Kissing Scene: बॉलीवुड स्टार काजोल ने हाल ही में वेब सीरीज 'द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' से अपना ओटीटी डेब्यू किया, जो सोमवार (12 जून) को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। सुपर्ण एस वर्मा द्वारा निर्देशित, कोर्ट रूम ड्रामा में जिशु सेनगुप्ता, एली खान, शीबा चड्ढा और कुब्रा सैत शामिल हैं।
काजोल का वीडियो वायरल
अब, वेब सीरीज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें काजोल को ऑन-स्क्रीन बॉयफ्रेंड एली खान और पति जिशु सेनगुप्ता को किस करते देखा जा सकता है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और नेटिजन्स इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनमें से एक ने लिखा, "और मुझे उम्मीद थी कि लस्ट स्टोरीज़ 2 में कहीं ऐसा होगा..." दूसरे ने कहा, "भाई ये सब क्या देखना पढ़ रहा।"
यह भी पढ़ें- देर रात Sherlyn Chopra पराए मर्दों को लगी इधर-उधर छूने, ब्रा में हसीना को देख शख्स हुआ पानी-पानी!
क्यों चुना नोयोनिका का रोल
इस बीच, इस बारे में बात करते हुए कि उन्होंने 'द ट्रायल' को अपनी पहली वेब सीरीज के रूप में क्यों चुना, काजोल ने वैरायटी को अपना कारण बताते हुए कहा, "जटिलताएं ही मेरे लिए एक चरित्र को परिभाषित करती हैं और नोयोनिका के कैरेक्टर के आसपास की परतें जब मेरे सामने आईं, तो मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मुझे ये रोल करना चाहिए। नोयोनिका को रोल मुझे काफी पर्सनल लगा, मुझे तुरंत उसके बारे में सुरक्षात्मक महसूस हुआ और मैंने तय किय कि 'द ट्रायल' ही वेब सीरीज के लिए बतौर मेरे पहले कदम के लिए बेस्ट है।
शो के बारे में
आपकी जानाकारी के लिए बता दें, डिज़्नी+ हॉटस्टार शो अमेरिकी कानूनी ड्रामा सीरीज़ द गुड वाइफ का ऑफिशियल हिंदी रूपांतरण है, जो 2009 से 2016 तक सात सीजन के लिए सीबीएस पर चला। रॉबर्ट किंग और युगल द्वारा बनाए गए शो में जूलियाना मार्गुलीज ने एलिसिया फ्लोरिक की प्रमुख भूमिका निभाई।


Click it and Unblock the Notifications