काजोल-अजय देवगन के घर पर पांच लाख की चोरी, 17 कंगन चोरी

एक ओर जहां 22 अक्टूबर को आम लोगों की तरह बॉलीवुड सितारे करवाचौथ का त्योहार मनाने में व्यस्त थे वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के सबसे हॉट और आदर्श कपल्स में से एक अजय-काजोल बहुत ज्यादा दुखी रहे क्योंकि उनके घर चोरी हो गयी थी, जिसमें पांच लाख के सोने के कंगन चोरी हो गये। चोरी का पता काजोल को तब चला जब करवाचौथ की पूजा के लिए तैयार हो रही थी और उन्हें पहनने के लिए सोने के कंगन नहीं मिले।

उन्होंने देखा कि उनका वार्डरोब में सारी चीजें अस्त-व्यस्त हैं, सामान बिखरा हुआ है, ज्वैलरी बॉक्स खुला हुआ है जिसमें से चूड़ियां और कंगना गायब है। जिसमें उनका सोने का कंगन भी था जिसकी कीमत पांच लाख बतायी जा रही है। काजोल-अजय ने जुहू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस काजोल के घर में काम करने वालों से पूछताछ भी कर रही है। कुल मिलाकर काजोल के घर से 17 कंगन चोरी हुए हैं।

वैसे काजोल-अजय के घर पर पहली बार चोरी नहीं हुई है इससे पहले साल 2008 में भी चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें भी लाखों की चोरी हुई थी और वह चोरी काजोल के घर काम करने वाले नौकर ने ही की थी जिसे की छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। उस पर शक इसलिए हुआ था क्योंकि वह चोरी के बाद फरार था।

अभी हाल ही में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर भी चोरी का मामला सामने आया था उनके घर से भी म्यूजिक सिस्टम और आईपैड के गायब होने का मामला सामने आया था। पुलिस अभी तक चोरी करने वालों को पकड़ नहीं पायी है कि काजोल के घर हुई चोरी ने पुलिस का सिरदर्द बढ़ा दिया है।वैसे कंगन की चोरी ने काजोल-अजय देवगन का करवाचौथ बर्बाद कर दिया वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X