..................... Kajol will not get invitation from YRF, शाहरुख की जब तक है जान से दूर हैं काजोल - Hindi Filmibeat

तस्वीरों में: शाहरुख की जब तक है जान से दूर हैं काजोल

बॉलीवुड की सबसे हिट और सबसे रोमांटिक जोड़ी को लगता है किसी की नज़र लग गयी है। हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान और काजोल की। यश चोपड़ा की ये हिट जोड़ी उनके जाने के बाद अब अलग अलग होती नज़र आ रही है। हुआ यूं है कि इस साल काजोल के डियर हबी यानी की अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार और काजोल के हिट जोड़ीदार व उनके करीबी दोस्त शाहरुख खान की फिल्म जब तक है जान एक साथ रिलीज हो रही है। लेकिन बड़ी खबर ये है कि इस साल काजोल को यश राज बैनर की तरफ से उनके ग्रैंड प्रीमियर का निमंत्रण नहीं भेजा जाएगा।

अजय देवगन ने हाल ही में थियेटर पहले से ही बुक करा लिये जाने की बात को लेकर काफी हंगामा किया और कंपनी की तरफ से जब तक है जान टीम को लीगल नोटिस भी भेजा। इस बात को लेकर किंग खान को गुस्सा भी आया और उन्होंने अजय देवगन को काफी कुछ सुनाया भी। और इन्हीं सभी बातों को लेकर अब अजय की पत्नी काजोल का जब तक है जान के प्रीमियर में जाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन सा लग रहा है।

हाल ही में एक ईवेंट के दौरान अजय की बातों ने भी हमारी इस सोच को और बढ़ावा दिया है। जब एक अखबार द्वारा उनसे पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी काजोल 12 नवंबर को होने वाले जब तक है जान के प्रीमियर में जाएंगी क्योंकि उस दिन यश चोपड़ा की सारी हिरोइनें उन्हें श्रृद्धांजलि देने जा रही हैं तो अजय ने कहा "मुझे लगता है कि वो जाएंगी और मै चाहता हूं कि वो जाएं। लेकिन अब मुझे नहीं पता कि क्या होगा। क्या उन्हें निमंत्रण मिलेगा? तो आप मुझसे ये सवाल ना पूछें पहले उन्हें निमंत्रण पत्र मिलने दें।"

अजय की बातों से यही लगता है कि काजोल को अभी तक यश राज बैनर द्वारा निमंत्रण कार्ड नहीं मिला है। दूसरी तरफ काजोल इस बात पर चुप्पी साधे हुए हैं और उन्होंने इस बात के पूछे जाने पर साफ साफ कह दिया कि वो इस बात पर कोई कमेंट नहीं करने वाली हैं।

वैसे आज तक शाहरुख की सभी हिट फिल्में या तो काजोल के साथ रही हैं या फिर उनकी फिल्मों में गेस्ट अपीरियंस में आकर काजोल उनकी सफलता की वजह बनी हैं। अब जब तक है जान को इस लकी चार्म का साथ मिलता है या नहीं ये देखना होगा। फिल्हाल यहां हम आपको याद दिलाते हैं राज और सिमरन की यादगार जोड़ी की कुछ हिट रोमांटिक फिल्में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X