#Guarantee: शिवाय का ये 'सुलतान' प्लान...सुलतान से ज़्यादा चलेगा!

अजय देवगन शिवाय के प्रमोशन में जी जान से जुट गए हैं। और इस प्रमोशन में उनका पूरा साथ दे रही हैं काजोल। और अब शिवाय ने लिया है सुलतान और फैन का प्रमोशन ट्रिक जो कि शायद अजय देवगन को काजोल ने ही सुझाया है।

लेकिन ये तय है कि काजोल का ये सुझाव, अजय देवगन के लिए सुलतान और फैन से ज़्यादा काम करेगा। दरअसल, एक बहुत ही पॉपुलर मराठी शो है - चला हवा ह्यू देया। और इस मराठी शो का हिस्सा बने थे सुलतान सलमान खान और फैन शाहरूख खान।

Shivaay promotion

यानि कि कुल मिलाकर मुद्दा है रीजनल सिनेमा में भी फिल्म को ज़बर्दस्त तरीके से प्रमोट करने का। लेकिन शिवाय का ये प्लान ज़्यादा काम इसलिए करेगा क्योंकि काजोल और मराठी एक दूसरे से बहुत जुड़े हुए हैं। और वो खुद भी इस शो का हिस्सा होंगी।
[ऐ दिल है मुश्किल Vs शिवाय...क्या है अब तक का SCORE]

ये बात शिवाय प्रमोशन में काफी काम आएगा। क्योंकि पहली बात तो काजोल मराठी में सबसे ज़्यादा कंफर्टेबल होती हैं और दूसरी बात कि उन्हें मराठी में बात करते सुनना अपने आप में मज़ा है।
[#Scoop: ऐ दिल है मुश्किल में पति - पत्नी शाहरूख - काजोल!]

देखिए बॉलीवुड ने हाल ही में कितने बेहतरीन तरीके से किया फिल्म प्रमोशन -

दंगल
खबरें ये भी हैं कि यूटीवी ने पूरी कोशिश की है ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय की टीम को मनाने की और उनका प्लान कामयाब हो चुका है। यानि कि दोनों ही फिल्मों से पहले आप एक ही चीज़ देखेंगे - दंगल का ट्रेलर।

सुलतान
सुलतान सलमान को रियो ओलंपिक्स 2016 का ब्रांड एंबैज़डर चुन लिया गया है। इसका मतलब है कि अब सलमान खान ओलंपिक्स के साथ नकली पहलवानी का असली फायदा खूब उठाएंगे।


[#SuperPlan: अब बॉलीवुड के शिवाय अजय देवगन करेंगे राम लीला!]

हाउसफुल 3
हाउसफुल 3 का ट्रेलर लॉन्च बेहतरीन स्टाइल में किया गया। एक साथ 100 शहरों में बड़ी स्क्रीन पर एक ही साथ ट्रेलर लॉन्च किया गया। यानि सारे फैन्स ने ट्रेलर सबसे पहले देखा....एक साथ!

फैन
हाल ही में फैन ने भी अपने प्रमोशन को काफी अलग रखा और वो भी सीधा ट्रेलर से। पहली बार यशराज स्टूडियो ने अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए हर शाहरूख खान फैन को इन्वाइट किया।

नीरजा
सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म प्रमोट करना कोई सोनम कपूर से सीखे। उन्होंने फियर Vs नीरजा कैंपेन चलाया, जिस पर बॉलीवुड के हर बड़े स्टार ने अपना सबसे बड़ा डर ऑन लाइन इंटरनेट पर पोस्ट किया।

प्रेम रतन धन पायो
प्रेम रतन धन पायो के लिए सोनम कपूर ने PRDP डबस्मैश शुरू किया जहां शाहरूख से लेकर सलमान की मां तक....बॉलीवुड में हर कोई प्रेम रतन धन पायो पर थिरकता दिखा।

तमाशा
तमाशा के लिए फिल्म की पूरी टीम ट्रेन से सफर पर निकल पड़ी और हर छोटे बड़े स्टेशन पर रणबीर दीपिका फैन्स से मिले और अपनी फिल्म प्रमोट की।

दिलवाले
दिलवाले के लिए रोहित शेट्टी ने DDLJ की एनिवर्सरी का पूरा फायदा उठाया और इस नए शाहरूख काजोल के नए वीडियो ने पुराने राज सिमरन की याद दिलाई।

बजरंगी भाईजान
बजरंगी भाईजान और सलमान खान का बजरंगी पेंडेन्ट कोई कैसे भूल सकता है। वरूण धवन से प्रीति ज़िंटा तक, सब ये पेंडेंट पहनकर घूमते दिखे थे।

दम लगाके हईशा
दम लगाके हईशा की सबसे बेहतरीन स्ट्रैटेजी थी, नो प्रमोशन। इसलिए अचानक जब एक फिल्म की बात होने लगी तो लोगों को उसे देखने में पूरी दिलचस्पी उठी। Brilliant!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X