अजय की फिल्म में नहीं होंगी काजोल
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपने पति और अभिनेता अजय देवगन के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म में नजर नहीं आएंगी। वह इन दिनों करन जौहर की आगामी फिल्म 'माई नेम इज खान' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अजय ने कहा, "मैं एक फिल्म का निर्देशन करने जा रहा हूं। इसमें काजोल काम नहीं करेंगी। दरअसल फिल्म में मुख्य महिला का किरदार काजोल को फिट नहीं करता है। "
निर्देशक के रूप में अजय की पहली फिल्म 'यू मी और हम' थी, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। उन्होंने कहा कि उनकी आगामी फिल्म एक्शन प्रधान होगी।
अजय खुद एक्शन फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे आशा है कि दर्शक एक्शन प्रधान फिल्म में देखकर खुश होंगे।"
ajay devgan अजय देवगन करन जौहर काजोल बालीवुड माई नेम इज खान bollywood kajol karan johar my name is khan


Click it and Unblock the Notifications