परफेक्ट फैमिली फोटो के चक्कर में काजोल ने नकोचा पति अजय देवगन को, इस वीडियो को देख दंग रह गए लोग

Kajol behaved badly with Ajay Devgn Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि वह अपने बर्ताव को लेकर चर्चाओं में हैं। काजोल के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जहां काजोल कभी लोगों पर नाराज होती नजर आती हैं तो कभी दुर्गा पंडाल में लोगों पर भड़कती हुई दिखती हैं।
पति संग फोटो खिंचवाने के लिए एक्साइटेड थीं काजोल
लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल अष्टमी के मौके पर दुर्गा पंडाल जाती हैं। खूबसूरत साड़ी में काजोल बहुत ही प्यारी लगती हैं, लेकिन जैसे ही उनके पति अजय देवगन आते हैं वह उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उतावली हो जाती हैं और दुर्गा मां की मूर्ती के पास बेटे और पति के साथ पोज देती हैं।
कैमरे में कैद हुआ ये नजारा
अजय देवगन बेटे के कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन काजोल के साथ पोज नहीं देते हैं यह देखकर काजोल सभी के सामने अजय देवगन का हाथ नकोच लेती हैं। यह पूरा सीन कैमरे में कैद हो जाता है। बात दें कि इस वीडियो को देख अजय देवगन के फैन्स काफी हैरान रह गए। इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
काजोल की ये हरकत देख लोगों ने जमकर किए कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कंधे पर हाथ रखवाने के लिए भी आपको बोलना पड़ता है तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- आप मिसेज बच्चन 2 हो गई हो। तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-अब पता चला कि अजय देवगन के चोट कैसे लगती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चाओं में हैं। दशहरा के मौके पर वह अपनी टीम के साथ दिल्ली जाकर रावण दहन करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications