आगे बढ़ गई अजय देवगन- काजोल की फिल्म- 12 अक्टूबर को रिलीज FINAL

अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' अब 7 सितंबर से आगे बढ़कर 12 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक प्रदीप सरकार डेंगू से ग्रसित हैं, जिसका इलाज़ जारी है। लिहाजा, प्रोड्यूसर बने अजय देवगन ने फिल्म को पोस्टपोन करने की ठानी है। फिलहाल निर्देशक प्रदीप सरकार मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं।

करण जौहर का 2019 धमाका- फिर से बनी ये ब्लॉकबस्टर जोड़ी

डेंगू में ही निर्देशक ने फिल्म में अमिताभ बच्चन के कैमियो को भी फिल्माया। अमिताभ बच्चन ने काफी पहले ही 14 अगस्त का डेट लॉक किया था। जिसे निर्देशक ने आगे बढ़ाना सही नहीं समझा और बीमारी में ही कैमियो शूट किया। फिल्म पूरी होते ही प्रदीप सरकार को फिर से अस्पताल में भर्ती कर लिया गया और एक हफ्ते पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है।

Helicopter Eela

गौरतलब है कि अजय देवगन बैनर तले काजोल की अगली फिल्म हेलीकॉप्टर ईला आनंद गांधी के गुजराती प्ले बेटा कागड़ो पर आधारित है। इस फिल्म में काजोल एक सिंगल मदर का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं, जो सिंगर बनना चाहती है। वहीं, नेहा धूपिया भी अहम किरदार में नजर आएंगी। रिद्धि सेन काजोल के बेटे बने हैं। बता दें, रिद्धि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेता रह चुके हैं।

कोई शक नहीं कि काजोल फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन वहीं, अजय देवगन और काजोल के साथ ना आने का मलाल भी है। फिल्म पर बात करते हुए प्रदीप सरकार ने कहा- यह बेहद इमोशनल कहानी है और मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं। फिल्म के किरदार काफी दमदार हैं.. और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को इससे खास जुड़ाव हो जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X