ऐश्वर्या-अभिषेक को शादी बचाने के लिए मशहूर एक्ट्रेस ने दी थी ये सलाह? कहा- 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाली..'

Kajol Advise to Aishwarya Abhishek- बच्चन परिवार का बिखराव सबके सामने है और लगातार खबरें आ रही हैं कि जल्दी ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक का आधिकारिक ऐलान हो जाएगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों साथ नहीं रह रहे हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसी जानकारी सामने आई है जो कि आपको हैरान करने वाली है। दरअसल एक बार अभिनेत्री काजोल ने ऐश्वर्या और अभिषेक को शादी को लेकर एक सलाह दी थी।
अब वो पुरानी बात फिर से सामने आई है। ये साल 2007 का एक वीडियो है। bollywoodshaadis ने एक पोस्ट करते हुए बताया है कि काजोल ने ऐश-अभिषेक से कहा था कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित देखने से बचें।
काजोल ने दी थी ये सलाह
इस दौरान काजोल करण जौहर के शो पर थीं और रैपिड फायर राउंड खेल रही थीं। उनसे सलाह मांगी गई थी कि वो ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी बचाने के लिए कौन सी सलाह देने चाहती हैं। काजोल ने कहा, वो नहीं चाहती हैं कि ये कपल कभी अलविदा ना कहना देखे। काजोल का कहना था कि इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन हैं और यह बेवफाई और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मुद्दे पर भी आधारित है। इसके बाद उनको लेकर काफी चर्चा हुई थी।
काजोल हैं खुश
काजोल ने अजय देवगन को अपने हमसफर बनाया था। इन दोनों के बीच इतने सालों में एक बार भी कुछ बुरा देखने को नहीं मिला है। काजोल और अजय देवगन साथ में काफी खुश हैं। इस वक्त ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जिंदगी में काफी कुछ चल रहा है जो कि हैरान करने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications