#CLAP: काजोल ने शुरू की अजय देवगन की अगली फिल्म, देखिए पहली तस्वीर
काजोल ने क्लैप बोर्ड के साथ अजय देवगन की मराठी फिल्म की शुरूआत कर दी है। फिल्म में नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
काजोल और अजय देवगन की सबसे खास बात है कि दोनों काम में भी हमेशा साथ साथ ही होते हैं। काजोल ने बढ़ चढ़कर शिवाय का प्रमोशन किया वहीं अब अजय देवगन की अगली फिल्म की शुरूआत हुई है काजोल के क्लैप बोर्ड के साथ।
फिल्म में नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में अक्षय कुमार हीरो के तौर पर एक फिल्म करेंगे जिसे सलमान खान प्रोड्यूस करेंगे और इसे बॉलीवुड में एक नए दौर का शुरूआत मानी गई। जब सुपरस्टार्स एक दूसरे के साथ मिलकर अच्छा मुनाफे वाला सिनेमा दें।

इधर बॉलीवुड को एक नया चस्का लगा है और वो है मराठी फिल्में बनाने का। जहां प्रियंका चोपड़ा ने व्हेंटिलेटर नाम की फिल्म बनाई वहीं जॉन अब्राहम भी एक फिल्म बनाने वाले हैं।
रोहित शेट्टी और शाहरूख खान एक मराठी फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं, सलमान खान मराठी सिनेमा में ज़ोर शोर से सक्रिय हो चुके हैं और करण जौहर तो सैरात रीमेक को हिंदी में बनाने का काम शुरू कर चुके हैं। सबका एक ही कारण है - हिट होता मराठी सिनेमा।
हर किसी को अब मराठी सिनेमा में पैसा दिख रहा है। वैसे तो यहां सब बॉलीवुड फैन्स हैं लेकिन फिर भी हम आपको बता रहे हैं कुछ मराठी फिल्में जो इतनी शानदार हैं कि ज़रूर देखनी चाहिए-


Click it and Unblock the Notifications