Viral Video: काजोल से पैसे मांग रही थी गरीब बच्ची, एक्ट्रेस ने किया इग्नोर, लोगों ने किया बुरी तरह Troll

By Filmibeat Desk
kajol-gets-brutally-trolled-for-ignoring-a-child-beggar-fans-disappointed-see-viral-video

फिल्म एक्ट्रेस काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे लेकर वो जमकर ट्रोल हो रही हैं। इस वीडियो में वो एक गरीब बच्ची को इग्नोर करती नजर आ रही हैं क्योंकि वो उनसे पैसे मां रही हैं। काजोल का यह बर्ताव लोगों को पसंद नहीं आया और लोगों ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया है।

वीडियो में काजोल एक मॉल से शॉपिंग करके बाहर निकल रही हैं। तभी एक गरीब छोटी बच्ची उनका पीछे करने लगती है और उनसे पैसे मांगने लगती है। कजोल तेजी से चलकर सीधा अपनी कार के पास आती हैं और अंदर बैठ जाती हैं। बच्ची वहीं खड़ी होकर उन्हें देखती है। एक्ट्रेस अपने पर्स से कुछ पैसे निकालती हैं और कार का दरवाजा खोलकर बच्ची को दे देती हैं।

लेकिन इसके तुरंत बाद एक छोटा बच्चा भी आ जाता है और कजोल से पैसे मांगने लगता है, लेकिन एक्ट्रेस उसे नजरअंदाज करते हुए तुरंत अपने कार का दरवाजा बंद कर लेती हैं और वहां से निकल जाती हैं। यहां देंखे वीडियो-

काजोल ने रिएक्शन पर लोगों ने उन्हें काफी निगेटिव कमेंट्स दिये हैं। एक यूजर ने लिखा- "पैसे की कमी हो गई है क्या!" वहीं दूसरे यूजर ने काजोल को विलेन करार देते हुए लिखा, "क्या इज्जत है, जब इतना फेमस होने के बाद भी इतने कंजूस हो कि कुछ दे नहीं सकते, तुम रियल की हीरोइन नहीं, तुम विलेन से भी बेकार हो।" हालांकि कुछ लोगों ने काजोल को सपोर्ट भी किया और लिखा- "कुछ तो लोग कहेंगे.. यहां अगर वह पैसे देती हैं तो लोग कहेंगे कि यह कैमरे के लिए है, अगर वह नहीं देती हैं तो वे कहेंगे कि वह कितनी असंवेदनशील हैं।"

Read more about: kajol काजोल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X