..................... खुद पर रंगभेद टिप्पणी करने वालों को काजोल ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बतायी गोरेपन की सीक्रेट रेसिपी| Kajol gave a befitting reply to those who commented on apartheid| - Hindi Filmibeat

खुद पर रंगभेद टिप्पणी करने वालों को काजोल ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बतायी गोरेपन की सीक्रेट रेसिपी

Kajol

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान साउथ के एक्टर किच्चा सुदीप ने खुद को बॉलीवुड की आईकॉनिक एक्ट्रेस काजोल का फैन बताया, इसके बाद से ही काजोल सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस इंटरव्यू के दौरान किच्चा सुदीप ने काजोल के साथ काम करने की इच्छा भी जताई है। लेकिन पिछले कुछ समय से काजोल पर रंगभेदी टिप्पणियां भी की जा रही हैं और उनके गोरेपन को लेकर कुछ यूजर उन्हें लगातार ट्रोल भी कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि काजोल पहले काफी सांवली हुआ करती थी लेकिन स्किन व्हाइटनिंग सर्जरी करवाने के बाद काजोल पहले की तुलना में अब गोरी हो गयी हैं। इन ट्रोलर्स को जवाब देते हुए काजोल ने अब अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से कुछ ऐसा पोस्ट किया कि इनकी बोलती पूरी तरह से बंद हो गयी है।

गोरेपन की सीक्रेट रेसिपी :

काजोल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में अपनी एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वह मास्क लगाए हुए नजर आ रही हैं और मास्क की वजह से उनका पूरा चेहरा ढंक गया है। इस मास्क के कारण काजोल के चेहरे का कोई भी हिस्सा दिखाई नहीं दे रहा है। काजोल ने अपनी आंखों पर भी शेड्स लगा रखे हैं। इस मास्क में अगर काजोल सड़क पर भी निकल जाती हैं तो कोई उन्हें बिल्कुल नहीं पहचान सकेगा। काजोल की काले रंग के इस मास्क वाली फोटो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। काजोल शायद किसी दुकान पर जाकर इस मास्क को खरीदने के लिए ट्राइ कर रही थी, क्योंकि मास्क का स्टीकर उनके सिर पर लगा हुआ दिखायी दे रहा है। इस फोटो के कैप्शन में काजोल ने लिखा है, 'यह उनके लिए जो मुझसे हमेशा पूछते रहते हैं कि मैं इतनी गोरी कैसे बन गयी।' इसके साथ उन्होंने लिखा है #sunblocked #spfunbeatable

कई बार बता चुकी हैं वजह :

काजोल ने भी कई बार स्वीकार किया है कि वह पहले की तुलना में अब काफी गोरी हो गयी हैं और इसकी वजह भी उन्होंने बतायी है। दरअसल, काजोल पहले धूप में ज्यादा काम किया करती थी, जैसा कि हम उनकी शुरुआती फिल्मों में देख सकते हैं। फिल्म में ज्यादातर सीन्स की शूटिंग वह खुले में या फिर तेज धूप में किया करती थी। लेकिन अब इनडोर शूटिंग ही ज्यादा होती है। काजोल का मानना है कि इसी वजह से उनकी त्वचा के रंग में फर्क आया है और समय के साथ वह पहले की तुलना में अब ज्यादा गोरी नजर आती हैं। काजोल ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था, "करियर के शुरुआती 10 साल मैंने धूप में शूटिंग की थी, जिस वजह से मेरी त्वचा पर टैन आ गया था। मैंने कभी भी स्किन व्हाइटनिंग सर्जरी नहीं करवायी है। अब मैं धूप में ज्यादा काम नहीं करती हूं, इसलिए अनटैन्ड हो गयी हूं। यह स्किन ह्वाइटनिंग सर्जरी नहीं, stay-at-home सर्जरी है।"

Read more about: kajol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X