काजोल की करण अर्जुन के सेट पर ससुर से हुई थी पहली मुलाकात, अजय ने किया था रिजेक्ट

करण अर्जुन ने 13 जनवरी को रिलीज़ के 25 साल पूरे कर लिए हैं और हाल ही में काजोल ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कुछ दिलचस्प बातें बताई। तानाजी प्रमोशन के दौरान, फिल्मीबीट से बात करते हुए काजोल ने बताया कि वो अपने ससुर, वीरू देवगन से पहली बार इस फिल्म के सेट पर मिली थीं।

उस वक्त, काजोल अजय देवगन को जानती भी नहीं थीं। दिलचस्प ये है कि इस फिल्म के लिए अजय देवगन को सलमान खान वाले रोल के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन अजय ने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी थी।

kajol-first-meeting-with-father-in-law-veeru-devgn-on-karan-arjun-sets

फिल्म के बारे में याद करते हुए काजोल ने बताया - हम जब, जाती हूं मैं गाने की शूटिंग कर रहे थे, उस वक़्त मैं पहली बार वीरू जी ( अजय देवगन के पिताजी) से मिली थी। वो राकेश रोशन जी से बात करने के लिए सेट पर आए हुए थे। वो टाइम मुझे अच्छी तरह याद है। हमलोगों ने शूटिंग रोक दी थी और दो घंटे सेट पर बैठ कर बातें की थी। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर इतना कमाल का था।

और उस वक़्त मैं अजय को नहीं जानती थी। वीरू जी से मिलने के कुछ महीनों बाद मैं अजय से मिली थी। तो वो घंटे बैठकर हमने सबका इतना मज़ाक उड़ाया था। हमने राकेश रोशन का मज़ाक उड़ाया था, सेट का मज़ाक उड़ाया, घोड़े का मज़ाक उड़ाया। उस मुलाकात के लगभग एक साल बाद मैं उनसे फिर मिली थी, उस वक़्त मैं और अजय एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अजय का सेंस ऑफ ह्यूमर अपने पिता पर ही गया है मुझे लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X