"रिश्ते निभाना काफी कठिन होता है...अब कुछ बात ही नहीं करनी" - काजोल
हाल ही में करण जौहर ने अजय देवगन पर धड़ाधड़ आरोप लगाए थे और अब आखिरकार काजोल ने इस बारे में बात कर ही दी है। और उनका जवाब सुनकर समझ नहीं आएगा, कौन सा साइड सही है।
करण जौहर और काजोल के बीच वैसे तो अजय देवगन की शिवाय और करण जौहर का ऐ दिल है मुश्किल की लड़ाई के बाद ही खत्म हो गया था। फिर जो भी बचा था वो करण जौहर ने अपनी किताब और टीवी इंटरव्यू में खोल के रख दिया और खत्म कर दिया।
लेकिन अब इस रिश्ते पर आखिरी कील ठोंक दी है काजोल ने। जिन्होंने इस बारे में बात करने से मना करने के बाद भी एक ही लाइन में काफी कुछ कह दिया। काजोल ने कहा कि रिश्ते निभाना वैसे भी बहुत मुश्किल होता है।

केवल बॉलीवुड ही नहीं, निजी ज़िंदगी में भी रिश्ते निभाना मुश्किल होता है। लेकिन करण के साथ जो भी हुआ उस पर मैं बात ही नहीं करना चाहती हूं।


Click it and Unblock the Notifications