काजोल को मेरी आलोचना करने की हिम्मत नहीं, न्यासा करती है -अजय देवगन

By Shweta K

अजय देवगन की फिल्म रेड रिलीज के लिए तैयार है।फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि लंबे समय बाद अजय देवगन की कोई ऐसी फिल्म आ रही है जिसमें वो अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन एक इंकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं।

हाल में दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन से जब पूछा गया कि क्या काजोल उनके काम की आलोचना करती है या नहीं। इसपर अजय देवगन ने हंस कर कहा कि "काजोल को इतनी हिम्मत नहीं है कि वो मेरे काम की आलोचना करे।लेकिन न्यासा करती है।"

kajol-doesn-t-have-guts-to-criticise-me-but-my-daughter-nysa-does-says-ajay-devgn

अजय देवगन ने साफ कहा कि न्यासा उनके काम की सबसे बड़ी आलोचक है और वो गंभीरता के साथ उनकी फिल्म देखती हैं। अजय देवगन से जब महिला दिवस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "मैं काफी खुशकिस्मत हूं कि मैं हमेशा मजबूत महिलाओं के बीच रहा हूं।मैं अपनी मां और बहनों के बिना जो हूं उसका आधा भी नहीं रहता। अब काजोल जो खुद भी एक आत्मनिर्भर है और उसकी खुद की एक अलग पहचान है।न्यासा में अभी से ही आत्मनिर्भर होने के सभी खूबियां नजर आ रही है। मैं महिलाओं की इज्जत करता हूं और महिला दिवस उनकी शक्ति को सेलिब्रेट करने का दिन है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X