काजोल ने कहा वो बच्चों के साथ कभी टीवी पर नहीं आएंगी!
काजोल जो कि बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस रह चुकी हैं का कहना है कि वो कभी भी अपने बच्चों के साथ टीवी पर नज़र नहीं आएंगी। काजोल ने कहा कि वो अपने बच्चों को बॉलीवुड की दुनिया से दूर ही रखना चाहती हैं। फिल्हाल तो वो नहीं चाहतीं कि उनके बच्चे इस दुनिया का हिस्सा बनें लेकिन आगे भविष्य में क्या होगा इसपर काजोल ने कुछ प्रतिक्रिया नहीं जताई। काजोल ने ये भी बताया कि वो जल्दी ही अपने पति के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का टाइटल क्या होगा और फिल्म का विषय क्या होगा इसपर काजोल ने कुछ नहीं बताया।
काजोल ने बताया कि वो अपने बच्चों के साथ कोई फिल्म या कोई ऐड नहीं करना चाहती हैं। उनके बच्चे वैसे ही बहुत शैतान हैं और वो घर पर अपनी अलग ही फिल्म बनाते हैं। काजोल ने ये भी बताया कि बच्चों के उनकी जिंदगी में आने के बाद उनके पास वक्त ही नहीं रहता कि वो अपने लिए कुछ सोचें। काजोल ने कहा कि वो अपने बच्चों में ही काफी बिजी रहती हैं और अपने काम की वजह से अपने बच्चों की परवरिश को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहती हैं। काजोल ने ये भी कहा कि वो अपने काम पर भी काफी ध्यान देती हैं और वापस से फिल्म शुरु करना चाहती हैं।

काजोल और उनके पति अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियों में से एक है। शादी के बाद भी दोनों की जिदंगी काफी सुलझी हुई और सिंपल है। अजय देवगन और काजोल दोनों ही एक दूसरे को काफी अच्छी तरह समझते हैं और एक दूसरे का ख्याल रखते हैं। अजय के बारे में बताते हुए काजोल ने कहा कि अजय देवगन काफी सुलझे हुए शख्स हैं और वो अपनी पर्नसल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को अलग अलग रखते हैं। काजोल ने ये भी कहा कि वो अपने बच्चों को काफी अनुशासन में रखती हैं और चाहती हैं कि वो लोग कुछ गलत ना करें।


Click it and Unblock the Notifications











