..................... Kajol distanced herself from social media for her web series The Trial - Hindi Filmibeat

Kajol: काजोल ने क्यों बनाई सोशल मीडिया से दूरी, सामने आई सच्चाई, फैंस हुए परेशान!

Kajol

Kajol: अजय देवगन की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इस वक्त सुर्खियों में छाई हुई थी क्योंकि उन्होंने एक नोट लिखने के बाद सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, इसको लेकर फैंस काफी परेशान हो गए थे। परंतु अब काजोल के इस कदम को लेकर सच सामने आ गया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर काजोल को लेकर यूर्जस गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

दरअसल बात ऐसी है कि, काजोल अब अपनी आने वाली वेब सीरीज द ट्रायल को लेकर चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस ने इसका मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया है।

इससे पहले काजोल ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया था। जिसे लेकर उन्होंने एक पोस्ट भी किया था। जिसके बाद से उनके फैंस काफी निराश थे।

काजोल ने अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए और एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे जीवन के सबसे कठिन ट्रायल में से एक का सामना कर रही हूं।' कैप्शन में लिखा था, 'सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।'

जिसके बाद काजोल के चाहने वाले निराश हो गए थे। लेकिन जब उन्होंने द ट्रायल का मोशन पोस्टर शेयर किया तो सबको समझ आ गया कि ये सिर्फ उनका पब्लिसिटी स्टंट था।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने एक्ट्रेस काजोल की अपकमिंग वेब सीरीज द ट्रायल का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसमें काजोल एक लेडी वकील के गेटअप में नजर आ रही हैं।

पहले एक्ट्रेस की इस वेब सीरीज का नाम द गुड वाइफ रखा गया था जिसे अब बदलकर द ट्रायल रख दिया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- जितना मुश्किल आपका ट्रायल होता है उतनी ही मजबूती से आप वापसी करते हैं। मेरे कोर्टरूम ड्रामा द ट्रायल- प्यार कानून धोखा का ट्रेलर देखें 12 जून को।

इसी के साथ काजोल के सभी इंस्टाग्राम पोस्ट भी वापस आ गए हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपकमिंग वेब सीरिज के लिए इन्हें सिर्फ छिपाया था। इसी के साथ अब लोग उन्हें ट्रोल करने में लग गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X