काजोल-धनुष की VIP 2 का पोस्टर जारी

काजोल-धनुष की आने वाली फिल्म 'वीआईपी 2' का पोस्टर रिलीज़ हो गया है।

By Shivani Varma

नए साल की शुरुआत है और काजोल-धनुष की आने वाली फिल्म 'वीआईपी 2' का पोस्टर रिलीज़ हो गया है। ये पोस्टर सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ये पोस्टर जारी करते हुए सौंदर्या ने लिखा कि पुराना साल खत्म हो गया है और नया साल शुरू हो चुका है, इसलिए आप सभी के लिए मेरी तरफ से ये गिफ्ट..वीआईपी 2 का पोस्टर।

#Poster: 2017 का सबसे डरावना धमाका...पहले ही पोस्टर से शानदार

आपको बता दें कि इस फिल्म से काजोल करीब 20 साल बाद तमिल फिल्म में वापसी कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी अभिनीत फिल्म 'मिनसारा कनावु' में काम किया था।

इस फिल्म का पोस्टर जारी करने पर धनुष ने सौंदर्या का शुक्रिया अदा भी किया है। वहीं काजोल ने लिखा कि फाइनली पहले दिन का फोटोशूट हुआ। 20 साल बाद तमिल फिल्म में वापसी कर रही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X