काजोल के डी-ग्लैमराइज़्ड अवतार से तमन्ना- विजय की केमिस्ट्री तक, लस्ट स्टोरीज़ 2 का फैंस को इंतजार

kajol-deglamorized-avatar-tamannaah-bhatia-vijay-varma-chemistry-lust-stories-2-set-high-expectation

Lust Stories 2: नेटफ्लिक्स की आगामी एंथोलॉडी 'लस्ट स्टोरीज़ 2' के ट्रेलर को लेकर दर्शकों के बीच अच्छी खासी एक्साटइमेंट बनी हुई की है। फिल्म में काजोल का डी-ग्लैमराइज़्ड अवतार हो.. या तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की केमेस्ट्री.. फिल्म को लेकर फैंस के काफी चर्चा है।

लस्ट स्टोरीज 2 में मृणाल ठाकुर, काजोल, अंगद बेदी, तिलोत्तमा शोम, कुमुद मिश्रा, नीना गुप्ता और अमृता सुभाष जैसे कलाकारों की टोली है, जिस वजह से फिल्म सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है। यह 29 जून 2023 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

पहला पार्ट रहा था हिट

एमी-नॉमिनेटेड अपने पहले पार्ट "लस्ट स्टोरीज़" की सफलता के आधार पर, सीक्वल का ट्रेलर बहुत सारे वादे करता है। यह रोमांस, इंटीमेसी और डिजायर के इर्द-गिर्द घूमती रोमांचक कहानियों से भरी एंथोलॉजी की झलक पेश करता है। एक और पहलू जिसने वास्तव में छाप छोड़ी है वह है काजोल का डी-ग्लैमराइज़्ड अवतार।

तमन्ना भाटिया- विजय वर्मा का ऑन स्क्रीन- ऑफ स्क्रीन रोमांस

इसके साथ ही पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहें तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के बीच की शानदार केमिस्ट्री भी ट्रेलर का मुख्य आकर्षण है, जो एक गहन और इमोशनल कहानी की ओर इशारा करता है। खासकर के तब जब विजय और तमन्ना के डेटिंग की खबरें हर तरफ सुर्खियों में है।

इसके अलावा, नीना गुप्ता का किरदार अपने क्यूट मोमंट्स के साथ ह्यूमर का स्पर्श लाता है, जो हर तरह से एक बहुत ही कूल दादी दिखती है। कोई शक नहीं कि सिनेप्रेमियों को इस एंथोलॉजी का इंतजार है।

आर बाल्की, सुजॉय घोष, अमित रविंदरनाथ शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा द्वारा निर्देशित और आरएसवीपी और आशी दुआ सारा द्वारा निर्मित यह फिल्म 29 जून, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X