काजोल पर फटा डीपफेक बॉम्ब, कपड़े बदलते हुए हद से ज्यादा भद्दा-अश्लील वीडियो वायरल

Kajol Deep Fake Viral Video: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के बाद कैटरीना कैफ और अब अभिनेत्री काजोल डीपफेक वीडियो का शिकार होती दिखाई दे रही हैं। फेक वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर काजोल के खूब चर्चे हो रहे हैं। नई एआई तकनीक के कारण हीरोइनों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील रूप दिया जा रहा है जो कि काफी चिंता का विषय है।
इसी बीच अब काजोल का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो कि इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर काजोल का चेहरा दिखाया गया है और उसे अश्लील तरीके से पेश किया गया है। डीपफेक से एडिट किए गए वीडियो में काजोल जैसे दिखने वाले चेहरे को कैमरे के सामने कपड़े बदलते हुए देखा जा सकता है। काजोल का ये फेक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद से काजोल के फैंस इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा गया है- कैमरे में कपड़े बदलते कैद हुई काजोल देवगन। वीडियो में दिखाया गया है कि काजोल कैमरे के सामने ही अपने कपड़े चेंज कर रही हैं। हांलाकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये काजोल नहीं हैं, बल्कि एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो को टिक-टॉक पर भी शेयर किया था, जो कि एक समय पर काफी वायरल हुआ था।
खबर है कि उस महिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने अपने इस वीडियो को जून 2023 में अपने टिकटॉक अकाउंट पर शेयर किया था। वहीं अगर आप इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो तो इसमें मौजूद महिला का चेहरा आपको कई बार बदलता हुआ नजर आएगा।


Click it and Unblock the Notifications

