अजय देवगन की 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' पर बेटी न्यासा देवगन का रिव्यू, 'बढ़िया फिल्म, एक भी सीन फालतू नहीं'

अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' शुक्रवार शाम को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। अजय देवगन ने मीडिया में बातचीत में बताया कि कैसे उनकी फैमिली ने साथ में 'भुज' को देखा और इस फिल्म को इन्जॉय किया। पिता अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' पर बेटी न्यासा देवगन का रिएक्शन भी सामने आया है।

अजय देवगन ने बेटी न्यासा के रिएक्शन के बारे में बताते हुए कहा, "मैंने परिवार के साथ ये फिल्म देखी, कभी उम्मीद नहीं थी कि सब साथ में इस फिल्म को एन्जॉय करेंगे। सभी ने इस फिल्म को पसंद किया है। न्यासा बहुत क्रिटिकल हैं, उन्हें मेरी ज्यादातर फिल्में पसंद नहीं आती हैं, इसलिए जब न्यासा ने यह फिल्म देखी और उन्हें ये पसंद आई तो मुझे बहुत खुशी हुई। न्यासा ने बताया कि यह बहुत जानकारी देने वाली है, यह सीधी स्पष्ट कहानी है, इसमें एक सीन भी ऐसा नहीं है जो कि फालतू हो।"

Bhuj the Pride of India

अजय देवगन ने बताया कि फिल्म में कोई गाना नहीं है। आजकल के बच्चे हॉलीवुड फिल्में बहुत देखते हैं।इन फिल्मों में गाने नहीं होते हैं, ऐसे ही हमने हमने भी फिल्म में गाना नहीं रखा है।

हाल में ही भुज फिल्म की स्क्रीनिंग में अजय देवगन के साथ बेटी न्यासा, पत्नी काजोल और बेटे युग को देखा गया था। बता दें अजय देवगन के अलावा भुज में नोरा फतेही, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त समेत कई स्टार्स हैं।

हाल में ही एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने भुज को ओटोटी पर रिलीज किए जाने के फैसले पर भी खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि उन्होंने क्यों सिनेमा के बजाय ओटीटी पर भुज द प्राइड ऑफ इंडिया को रिलीज किया। अजय देवगन ने कहा कि आजकल कोरोना के चलते कुछ भी कंफर्म नहीं है। थिएटर्स कभी खुल रहे हैं कभी बंद हो रहे हैं। महाराष्ट्र में अभी भी सिनेमाघर बंद है। ऐसे में हमने इस बारे में ज्यादा सोचा नहीं और ओटीटी का ही फैसला जारी रखा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X