क्या अजय देवगन के साथ खुश नहीं हैं काजोल? बोलीं- 'शादियां भी एक्सपायर होनी चाहिए, दुख तो नहीं झेलना पड़ेगा'

Kajol marriage expiry date comment

Kajol controversial remark on marriage renewal: 'Two Much With Kajol and Twinkle' के नए एपिसोड में इस बार विक्की कौशल और कृति सेनन पहुंचे, जहां शादी को लेकर एक मजेदार लेकिन सोचने पर मजबूर करने वाली बहस छिड़ गई। शो की होस्ट्स- काजोल और ट्विंकल खन्ना ने इस टॉपिक पर अपने-अपने विचार रखे, जिनमें काजोल का जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया।

काजोल ने क्या कहा जिस पर मचा बवाल

शो के 'This or That' सेगमेंट में ट्विंकल ने सवाल किया- 'क्या शादी की भी कोई एक्सपायरी डेट और रिन्यूअल ऑप्शन होना चाहिए?' इस पर कृति सेनन, विक्की कौशल और ट्विंकल- तीनों ने 'नहीं' कहा और रेड जोन में खड़े हो गए। वहीं काजोल ने इस आइडिए को सपोर्ट करते हुए ग्रीन जोन में जाकर सबको चौंका दिया।

ट्विंकल ने मजाक में कहा- 'शादी है, वॉशिंग मशीन नहीं कि एक्सपायरी डेट हो!'

इस पर काजोल ने जवाब दिया- 'मुझे तो लगता है ऐसा होना चाहिए। कौन कह सकता है कि आपने सही वक्त पर सही इंसान से शादी की है? अगर रिन्यूअल का ऑप्शन होगा तो लोग फिर से सोचकर आगे बढ़ पाएंगे। और अगर एक्सपायरी डेट हो, तो किसी को लंबे वक्त तक दुख नहीं झेलना पड़ेगा।' काजोल ने ट्विंकल को भी अपनी तरफ आने के लिए मनाने की कोशिश की।

क्या पैसा खुशी खरीद सकता है?

इसके बाद सवाल पूछा गया- 'क्या पैसे से खुशी खरीदी जा सकती है?' इस बार ट्विंकल और विक्की ने 'हां' कहा और ग्रीन जोन में चले गए, जबकि काजोल ने असहमति जताई।

काजोल ने कहा- 'पैसा चाहे कितना भी हो, वो सच्ची खुशी नहीं दे सकता। कई बार ज्यादा पैसा इंसान को सुन्न कर देता है कि असली खुशी क्या होती है। थोड़ी देर बाद कृति सेनन ने भी माना कि कुछ हद तक पैसा खुशी जरूर दे सकता है।

बेस्ट फ्रेंड को अपने एक्स के साथ डेट नहीं करना चाहिए?

शो के अगले राउंड में ट्विंकल ने कहा- 'बेस्ट फ्रेंड्स को कभी एक-दूसरे के एक्स के साथ रिलेशनशिप नहीं रखनी चाहिए।' इसके बाद उन्होंने काजोल को गले लगाते हुए हंसकर कहा- 'हमारा भी एक एक्स कॉमन है, लेकिन उसका नाम नहीं बताएंगे।' काजोल हंस पड़ीं और तुरंत बोलीं- 'अरे चुप रहो, ये बात मत बताओ!'

शो के बारे में

'Two Much With Kajol and Twinkle' इस साल का सबसे चर्चित बॉलीवुड टॉक शो माना जा रहा है। इसे काजोल और ट्विंकल खन्ना होस्ट कर रही हैं। शो में अब तक सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, सैफ अली खान जैसे सुपरस्टार्स अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। यह शो Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जा रहा है और इसका नया एपिसोड हर गुरुवार रिलीज होता है।

काजोल की शादी के बारे में

आपकी जानकारी के लिए बता दें, काजोल की शादी साल 1999 में 24 फरवरी को बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के साथ हुई थी। इस कपल के दो बच्चे हैं- युग और नीसा। नीसा बड़ी बेटी है और युग नीसा से छोटा है।

More from Filmibeat

Read more about: kajol twinkle khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X