सिद्धार्थ मल्होत्रा की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में पहुंचते ही काजोल ने कियारा आडवाणी से कहा, वाह! कितनी...

Recommended Video
दिल्ली में रिसेप्शन के बाद बॉलीवुड का नया-नवेला जोड़ा सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी मुंबई पहुंचा, जहां उसने फिर से एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आयोजित किया। इस रिसेप्शन पार्टी में सितारों का जमावड़ा लगा जिसमें करीना कपूर, करण जौहर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, अयान मुखर्जी, गौरी खान, दिशा पाटनी, भूमि पेडनेकर, विद्या बालन, मीरा राजपूत, अभिषेक बच्चन और शिल्पा शेट्टी जैसे तमाम स्टार्स पहुंचे। पैपराजी के सामने पोज करने जब यह कपल आया तो उनका रोमांस देखते ही बन रहा था। बॉलीवुड की सभी नयी-नवेली दुल्हनों ने रिसेप्शन लुक के लिए जहां पारंपरिक इंडियन या फिर इंडो-वेस्टर्न ड्रेस को चुना वहीं कियारा आडवाणी ने अपने मुंबई वाले रिसेप्शन के लिए वेस्टर्न ड्रेस को चुना। ब्लैक एंड व्हाइट गाउन के साथ कियारा ने एक बार फिर से एमरल्ड को चुना। कियारा ने गले में हैवी डायमंड और एमरल्ड का नेकलेस पहना था। इसके साथ उन्होंने कानों में छोटे स्टड को टीमअप किया था।
सिड-कियारा ने खुद किया वेलकम :
रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे दूसरे स्टार्स पैपराजी के सामने पोज करने के बाद सीधे अंदर जा रहे थे। लेकिन पार्टी में जब अजय देवगन और काजोल पहुंचे तो उनका वेलकम करने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी खुद आगे आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। हंसी-मजाक के साथ काजोल को कियारा आडवाणी ने ग्रिट किया। इस दौरान काजोल के चेहरे के हाव-भाव को देखते हुए ऐसा लगा मानों वह कियारा से कह रही थी, "वाह! कितनी सुंदर लग रही हो।" इस जोड़े ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ फोर्ट पैलेस होटल में ग्रैंड तरीके से शादी रचाई थी।
सिद्धार्थ-अजय देवगन ने किया काम :
वर्कफ्रंट की बात की जाए तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पहली बार फिल्म 'शेरशाह' में नजर आए थे, जिस फिल्म के सेट से ही इनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में अजय देवगन के साथ फिल्म 'थैंक गॉड' में नजर आए थे। हाल ही में सिद्धार्थ की फिल्म 'मिशन मजनू' में नजर आए थे, जिसमें वह एक भारतीय जासूस की भूमिका में थे। वहीं कियारा आडवाणी विकी कौशल के साथ फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में नजर आए थी। करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को अपनी अगली 3 फिल्मों के लिए साथ में साइन किया है।


Click it and Unblock the Notifications

