''दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ना शाहरुख खान की फिल्म थी, ना काजोल की..''
हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान जब काजोल से पूछा गया कि यदि कभी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का रीमेक बनता है तो वह किस जोड़ी को देखना पसंद करेंगी? इस पर काजोल ने सीधा सीधा जवाब दिया कि डीडीएलजे का रीमेक बन ही नहीं सकता। वह फिल्म दोबारा बन ही नहीं सकती क्योंकि वह शाहरुख या काजोल या आदित्य चोपड़ा की फिल्म नहीं थी। वह ऑडियंस की फिल्म थी।
अक्षय कुमार से लेकर आलिया भट्ट तक- ऑस्कर की रेस में शामिल हैं ये फिल्में!
काजोल ने कहा, सच कहूं कि तो हमने सिर्फ फिल्म में काम किया और रिलीज कर दिया। लेकिन उसके बाद फिल्म जिस ऊंचाई पर पहुंची है उसका क्रेडिट सिर्फ दर्शकों को जाता है। फिल्म आज भी चल रही है। इसका क्रेडिट ना शाहरुख खान ले सकते हैं, ना मैं और ना ही आदित्य चोपड़ा। यह फिल्म एक बार बन गई तो बस बन गई।

हेलीकॉप्टर ईला के प्रमोशन में बात करते हुए काजोल ने कहा- मेरी ऐसे ऐसे लोगों से मुलाकात हुई है, जिन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे देखकर शादी की है। ये फिल्म जेनेरेशन से जेनेरेशन पास होती जा रही है। अब हम कैसे इसका क्रेडिट ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications