शाहरुख को छोड़िए..गौरी और काजोल की इस तस्वीर को देखते रह जाएंगे आप
शाहरुख खान की बेस्टफ्रेंड काजोल और पत्नी गौरी काफी अच्छी दोस्त हैं। इन दिनों गौरी खान के नए स्टोर को देखने बॉलीवुड से उनके कई दोस्त पहुंच रहे हैं और इस क्रम में काजोल भी पहुंची। काजोल गौरी खान के नए स्टोर को देखने पहुंची और गौरी के साथ अपनी सेल्फी भी पोस्ट की।
गौरी खान और काजोल दोनों ने ही साथ में अपनी तस्वीर पोस्ट की और ये तस्वीर वाकई बेहद खूबसूरत है। काजोल हमेशा की तरह क्यूट और खूबसूरत लग रही हैं तो गौरी भी ग्लैमरस लग रही हैं।

काजोल शाहरुख खान की करियर की शुरूआती दिनों से ही दोस्त हैं और यही कारण है कि वो गौरी की भी अच्छी दोस्त बन गईं। शाहरुख खान और गौरी काजोल की शादी के सभी रश्मों से लेकर हर फंक्शन में मौजूद भी रहे थे। उनकी ये तस्वीर उनकी बॉन्डिंग को दिखाने के लिए काफी है।
गौरी खान इंटिरियर डिजाइन के क्षेत्र में अच्छा खासा नाम कमा चुकी हैं। उनकी अपनी अलग पहचान है। वो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए भी इंटिरियर डिजाइनिंग का काम करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
