पर्दे पर कभी डर्टी नहीं हो सकतीं काजोल

By Ajay Mohan

मुंबई। फिल्‍म इंडस्‍ट्री से लगभग रिटायरमेंट ले चुकीं काजोल को अभी भी फिल्‍मों में आने का मन करता है। वो पर्दे पर अलग तरह के किरदार निभाना चाहती हैं, यहां तक आईटम डांस से भी उन्‍हें परहेज नहीं है, लेकिन पर्दे पर कभी डर्टी नहीं होंगी।

कहने का तात्‍पर्य यह है कि काजोल डर्टी पिक्‍चर जैसी फिल्‍में न तो कभी करना पसंद करेंगी और न ही अपने परिवार के साथ बैठकर देखना। काजोल ने मीडिया से बातचीत में अपनी इच्‍छा जाहिर करते हुए कहा कि रुपहले पर्दे पर एक बार फिर वो दमदार परफॉर्मेंस देना चाहती हैं, लेकिन डर्टी पिक्‍चर जैसी फिल्‍मों से नहीं।

Actress Kajol

उन्‍होंने कहा, "मैं ऐसा कोई भी रोल कभी नहीं कर सकती, जो बाद में अपने ही बच्‍चों या पति अजय देवगन के साथ बैठकर देखते हुए असहज महसूस करूं। ऐसी फिल्‍में करने के लिये परिवार में एक अलग सोच और एक सहजता होनी चाहिये, जो मुझमें नहीं है। मुझे लगता है कि मैं कभी ऐसा रोल कर ही नहीं पाउंगी।"

फिल्‍म बाजीगर से लेकर कभी खुशी कभी गम और फिर माई नेम इज खान तक में धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाली काजोल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। हालांकि उन्‍होंने अभी तक अपनी फिल्‍म के नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि उनकी एक फिल्‍म "कूची-कूची होता है" पाइपलाइन में है, लेकिन फिलहाल उसका कोई अता-पता नहीं है। इसमें काजोल सिर्फ अपनी आवाज़ देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X