Kajol ने माधुरी दीक्षित को कह दिया 'अंडररेटेड एक्टर', फैंस ने गिनवा दिये दमदार फिल्मों के नाम

Kajol calls Madhuri Dixit an underrated actor: 90 के दशक से अभी तक बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में गिना जाए तो टॉप लिस्ट काजोल और माधुरी दीक्षित दोनों जरूर शामिल होंगे। लेकिन हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने माधुरी को 'अंडररेटेड' एक्ट्रेस कहा। जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए।
दरअसल इंटरव्यू के दौरान जब काजोल से उनके समय की किसी अंडररेटेड एक्ट्रेस का नाम लेने कहा गया, तो उन्होंने माधुरी दीक्षित को चुना। उन्होंने कहा- "कोई है जिसे वास्तव में कम आंका गया है और उन्हें ज्यादा वेराइटी के रोल्स नहीं मिले हैं, जिसकी वह हकदार हैं, तो वह वास्तव में माधुरी हैं।"
फैंस नहीं हुए काजोल की बात से सहमत
काजोल का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस एक्ट्रेस के इस नाम से बिल्कुल भी सहमत नहीं है। लिहाजा, फैंस ने काजोल के सामने माधुरी की मृत्युदंड, प्रहार, पुकार, हम आपके हैं कौन, बेटा, लज्जा, परिंदा, डेढ़ इश्किया जैसी फिल्मों के नाम रख दिये।
90 के दशक में काजोल और माधुरी दीक्षित के बीच काफी कंपिटिशन था। वहीं, दोनों ने शादी भी अपने करियर के पीक पर की। हालांकि, काजोल ने कभी भी अपनी समकालीन माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर नहीं किया है।
काजोल और माधुरी दीक्षित की बॉण्डिंग
पिछले साल मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से काजोल और माधुरी दीक्षित की तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जहां दोनों को एक साथ बॉन्डिंग करते और डांस करते देखा गया था। काजोल ने डांस फ्लोर से माधुरी के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया था और कैप्शन में माधुरी को 'डांसिंग क्वीन' कहा था।
बता दें, काजोल इन दिनों अपने लेटेस्ट रिलीज 'लस्ट स्टोरीज' और अपकमिंग शो 'द ट्रायल- प्यार, कानून और धोखा' को लेकर बेहद सुर्खियों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications