..................... Kajol arrived at Durga Puja but her foot slipped from the stage and fell down badly watch viral video - Hindi Filmibeat

दुर्गा पूजा में पहुंचीं काजोल, स्टाइल दिखाने के चक्कर में स्टेज से फिसला पैर, VIDEO देख लोगों ने उड़ाया मजाक..

Kajol fell down from the stage

Kajol fell down from the stage: नवरात्रि के खास मौके पर जहां देशभर में जश्न का माहौल है। यहां सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सितारे भी देवी मां के आगमन की खुशी मना रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी नवरात्रि पर दुर्गा पंडाल लगा है जहां तमाम सितारे शामिल होकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे हैं।

सज धजकर दुर्गा पूजा में पहुंचीं काजोल
हाल ही में काजोल का दुर्गा पंडाल से एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल रोजाना सज धज कर पंडाल में आती हैं और वह र पंडाल में एंट्री करते ही जमकर रौनक बिखेरती हैं। वहीं आज भी 10 अक्टूबर को काजोल पीले रंग की फ्लोरल साड़ी पहने नजर आईं। हैवी नेकेलेस और स्टाइलिश हेयर्स के साथ उनका लुक देखने लायक लग रहा था, लेकिन कभी काजोल नाराज होती नजर आती हैं तो कभी वह लोगों पर गुस्सा करती दिखतीं हैं।

स्टेज से गिरीं काजोल
लेकिन हाल ही में एक वीडियो और वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल जया बच्चन से बात करती हैं। वह जमकर हंसी ठहाके लगती हैं, लेकिन जैसे ही काजोल पीछे की ओर मुड़ती हैं वह बातों के चक्कर में एक सीढ़ी पर पैर रखना ही भूल जाती हैं जिस वजह से उनका पैर फिसल जाता है और वह गिरने लगती हैं, लेकिन काजोल के पास खड़ी एक महिला काजोल को संभालती हैं और उन्हें जमीन पर गिरने नहीं देती हैं।

यूजर्स ने काजोल को जमकर किया ट्रोल
बता दें कि काजोल के इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये हमेशा ही क्यों गिर जाती हैं पिछले साल भी सीधा स्टेज से नीचे गिरी थीं। तो वहीं दूसरे ने कहा- कभी इनकी बिंदी गिर जाती है तो कभी ये खुद। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- हर साल का फिक्स है काजोल का गिरना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X