मां को बंगला गिफ्ट करने पर ट्रोल हुईं काजोल-तनिषा दोनों बहने, लोग बोले- अजय देवगन के पैसों से खरीदा तोहफा

Kajol And Tanisha Mukherjee Gift For Mother: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और तनीषा मुखर्जी ने अपनी मां तनुजा को ऐसा बेशकीमती तोहफा दिया है जो कि टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। काजोल और तनीषा ने अपनी मां को मुंबई के सबसे महंगे इलाकों में शामिल लोनोवाला में आलीशान घर खरीद कर तोहफे में दिया है। इस दौरान का वीडियो तनीषा ने फैंस के साथ शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
तैयार करने में लगे आठ महीने
काजोल और तनीषा ने लोनावाला में एक नए घर के साथ अपनी मां तनुजा को सरप्राइज दिया। बंगले को बनने में लगभग आठ महीने लग गए हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान तीनों मां बेटियां घर का रिवन काटती दिखाई दे रही हैं। वीडियों में तीनों मां बेटियों के बीच शानदार बॉन्डिंग दिखाई दे रही है।
फर्श को चूमा
रिबन काटने के बाद तीनों घर में एंटर हुई और कदम रखने के बाद तनुजा और काजोल ने घर के फर्श को छुआ। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां तमाम फैंस उन्हें इसके लिए बधाईयां दे रहे हैं तो वहीं तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर तनीषा और काजोल को ट्रोल भी कर रहे हैं।
हो रही हैं ट्रोल
एक ट्रोल ने वीडियो के तमेंट सेक्शन में कमेंट करते हुए लिखा, 'तनीषा के पास पैसे कहां से आए।' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'अजय देवगन के चुराए हुए पैसे हैं सब।' इसी तरह के ट्रोल से वीडियो का कमेंट सेक्शन पटा दिखाई दे रहा है।
शोमू मुखर्जी की बेटियां
बता दें कि काजोल और तनीषा दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा और उनके दिवंगत पति शोमू मुखर्जी की बेटियां हैं। वर्कफ्रंट पर काजोल आखिरी बार 'सलाम वेंकी' में विशाल जेठवा, प्रकाश राज, राजीव खंडेलवाल, राहुल बोस और अहाना कुमरा के साथ दिखाई दी थीं। आमिर खान का फिल्म में एक कैमियो था, जिसे रिलीज होने के बाद से ही शानदार समीक्षा मिली।


Click it and Unblock the Notifications











