काजोल और सूर्या समेत 5 भारतीय सेलेब्स बनेंगे ऑस्कर समिति के सदस्य, ऑस्कर अवार्ड 2023 के लिए करेंगे वोट
2023 में होने वाले ऑस्कर समारोह से अब भारतीय कलाकार काजोल और सूर्या जुड़ चुके हैं। ऑस्कर को संचालित करने वाली संस्था एकेडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस ने काजोल और सूर्या को आमंत्रित किया है। यदि दोनों कलाकार यह सदस्यता स्वीकार कर लेते हैं तो उन्हें अगले साल होने वाले 95वें अकादमी पुरस्कारों में फ़िल्मों के लिए वोट डालने का विशेषाधिकार मिलेगा।
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा इस साल आमंत्रित किए गए 397 नए सदस्यों में अभिनेत्री काजोल, सूर्या के अलावा भारत से फिल्म निर्माता सुष्मित घोष, रिंटू थॉमस, रीमा कागती और पान नलिन शामिल हैं।

अकादमी ने मंगलवार देर रात अपनी वेबसाइट पर साझा किए गए एक बयान में कहा कि इस सूची में ऐसे कलाकार और अधिकारी शामिल हैं जिन्होंने थियेट्रिकल मोशन पिक्चर्स में अपने योगदान से खुद को प्रतिष्ठित किया है।
सदस्यता का चयन पेशेवर योग्यताओं पर आधारित है। अकादमी अवॉर्ड्स के आयोजन की तारीख 12 मार्च 2023 तय की गई है। अकादमी ने बयान में कहा, "2022 क्लास में 44% महिलाएं हैं, 37% कम प्रतिनिधित्व वाले जातीय / नस्लीय समुदायों से हैं, और 50% संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर 53 देशों और क्षेत्रों से हैं।"
"माई नेम इज खान" और "कभी खुशी कभी गम..." जैसी हिंदी फिल्मों की स्टार काजोल और तमिल सिनेमा में "जय भीम" और "सूररई पोट्रु" फिल्मों के माध्यम से अपने काम के लिए लोकप्रिय सूर्या अभिनेता शाखा द्वारा आमंत्रित किया गया है।
'तलाश', 'गली बॉय' और 'गोल्ड' जैसी हिंदी फिल्मों के लिए मशहूर रीमा कागती को राइटर्स ब्रांच से आमंत्रण मिला है। वहीं, नलिन को डायरेक्टर्स ब्रांच द्वारा आमंत्रित किया गया है। जो अपनी फिल्मों "संसार", "एंग्री इंडियन गॉडेसेस" और "लास्ट फिल्म शो" के लिए जाने जाते हैं।
गौरतलब है कि, भारतीय फिल्म उद्योग से, ऑस्कर विजेता ए आर रहमान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, विद्या बालन, आमिर खान और सलमान खान के साथ-साथ निर्माता आदित्य चोपड़ा, गुनीत मोंगा, एकता कपूर और शोभा कपूर पहले से ही अकादमी के सदस्य हैं।


Click it and Unblock the Notifications












