सेक्सी गाने की शूटिंग कर रहे थे काजोल और सैफ अली खान, दोनों ने किया कुछ ऐसा, गुस्से में आ गईं सरोज खान!

Kajol and Saif Ali Khan song: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने स्वीकार किया कि पर्दे पर सेंशुअल दिखना और शर्माना उनके लिए सबसे मुश्किल है। आमतौर पर वह अपने डायरेक्टर से बस यही पूछती हैं कि वे उनसे किस तरह के भाव चाहते हैं। फिर वो उसी एक्सप्रेशन को एक्ट कर देती हैं।
काजोल जल्द ही नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी लस्ट स्टोरीज़ 2 में निर्देशक अमित रविंदरनाथ शर्मा की शॉर्ट फिल्म में दिखाई देंगी। फिल्म की रिलीज से पहले, काजोल ने याद किया कि कैसे कोरियोग्राफर सरोज खान ने उन्हें और सैफ अली खान को थप्पड़ मारने की धमकी दी थी क्योंकि वो एक सेंशुअल गाने की शूटिंग के दौरान हंसना बंद नहीं कर रहे थे।
सेक्सी और शर्म शब्द से मैं रिलेट नहीं कर पाती
सैफ अली खान के साथ फिल्म ये दिल्लगी के गाने "होठों पे बस तेरा नाम है" की शूटिंग के अनुभव को याद करते हुए काजोल ने बताया कि वह भयानक था। उन्होंने कहा, "दो चीजें हैं, सेक्सी शब्द और 'शर्म' शब्द, मैं इन दोनों भावनाओं से रिलेट नहीं कर पाती। जब कोई मुझसे कहता है कि मुझे अपनी पलकें झपकानी होंगी और शर्माना होगा, तो मैं एक्स्प्रेशन नहीं समझ पाती हूं। हालांकि, अगर मुझे कोई अच्छी तरह से एक्सप्रेशन समझाया जाए तभी मैं इसे कर पाती हूं।"
मुझे और सैफ को थप्पड़ मारना चाहती थीं सरोज खान
"लस्ट" के बारे में बात करते हुए काजोल कहती हैं, हर किसी का विचार अलग-अलग होता है। यह एक व्यक्तिपरक इमोशन है।" यह पूछे जाने पर कि क्या वह कभी इस इमोशन को पर्दे पर निभा पाई हैं, काजोल ने कहा, "मैं कभी ऐसा नहीं कर पाई हूं। ज्यादातर समय मैं अपने निर्देशकों पर निर्भर रहती हूं। एक बार सरोज जी हमें थप्पड़ मारना चाहती थीं। वो मुझसे और सैफ अली खान से परेशान हो गई थीं। दरअसल मैं और सैफ एक सीन में अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे, यह देखकर सरोज जी नाराज हो गई थीं। उन्होंने हमें डांटते हुए कहा- 'आप इसे सीरियस नहीं ले रहे, आप बुरे बच्चे हैं।'


Click it and Unblock the Notifications











