..................... Kajol and her sister Tanisha Fight in public mother Tanuja Mukherjee stop both of her arguing video viral | सरेआम हुई काजोल और उनकी बहन तनीषा मुखर्जी की लड़ाई, मां ने करवाया दोनों को चुप- VIDEO वायरल - Hindi Filmibeat

सरेआम हुई काजोल और उनकी बहन तनीषा मुखर्जी की लड़ाई, मां ने करवाया दोनों को चुप- VIDEO वायरल

दुर्गा पूजा के दौरान काजोल अपनी फैमिली के साथ पंडाल में नजर आई थीं। जहां काजोल ने अपनी बहन तनीषा मुखर्जी और मां तनुजा के साथ जमकर पोज भी दिए थे। काजोल और तनीषा की मुस्कुराती फोटोज तो आपने देखी होगी लेकिन क्या आपने दोनों बहनों की पब्लिकली हुई लड़ाई का वीडियो देखा?

सोशल मीडिया पर काजोल और तनीषा मुखर्जी का सरेआम लड़ाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गुस्से से काजोल बहन से बहस करती नजर आ रही हैं। दोनों के बीच बहस इतनी बड़ जाती है कि काजोल बहन को Shutup कहती हैं। वहीं तनीषा भी काजोल से बहस करती लगातार दिख रही हैं।

Kajol

काजोल और तनीषा की इस तरह पब्लिक में बहस करना मां तनुजा को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने दोनों को समझाया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तनुजा अपनी दोनों बेटियों को चुप होने के लिए कहती हैं।

हालांकि मां के समझाने के बाद दोनों बेटियां चुप हो जाती हैं और फिर पैपराजी को पोज देने भी मुस्कुराती हुई नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल होने लगा है। फैंस ने दोनों बहनों की नोकझोंक को अपने से रिलेट किया। कहा कि हर घर में बहनें ऐसे ही झगड़ती हैं क्या।

बॉलीवुड सितारों की लड़ाईयां

बॉलीवुड सितारों की लड़ाईयां

बॉलीवुड सेलेब्स की जिंदगी की हर छोटी बड़ी चीज सुर्खियों में आ जाती है। वैसे तो बॉलीवुड स्टार्स के बीच मन मुटाव और लड़ाई झगड़े की खबरें समय समय पर आती रही हैं लेकिन काजोल और तनीषा की ऐसी नोकझोंक पहली बार देखने को मिली।

तनीषा मुखर्जी और काजोल की जोड़ी

तनीषा मुखर्जी और काजोल की जोड़ी

बॉलीवुड में अगर बहनों की बात हो तो करिश्मा-करीना, मलाइका-अमृता, शिल्पा शेट्टी-शमिता शेट्टी की तरह काजोल-तनीषा की जोड़ी की भी मिसाल दी जाती है।

काजोल की फैमिली

काजोल की फैमिली

काजोल जहां अभिनेता अजय देवगन की पत्नी हैं। तो वहीं तनीषा मुखर्जी अभी कुंवारी हैं। काजोल के दो बच्चे हैं। तनीषा ने अभी तक शादी नहीं की है। तनीषा का कहना है कि उनका परिवार काफी सपोर्टिव है वह कभी भी उनपर शादी का दबाव नहीं बनाता है।

तनीषा मुखर्जी का अफेयर

तनीषा मुखर्जी का अफेयर

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी हैं। बिग बॉस हाउस में वह अभिनेता अरमान कोहली संग रिलेशनशिप में आईं। बताया जाता है कि दोनों बिग बॉस के बाद लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थीं लेकिन फिर दोनों में दरार आ गई और दोनों अलग हो गए।

काजोल की मां तनुजा मशहूर अभिनेत्री रह चुकीं

काजोल की मां तनुजा मशहूर अभिनेत्री रह चुकीं

काजोल की मां तनुजा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। जिन्होंने फिल्ममेकर शोमू मुखर्जी संग शादी रचाई। तनुजा के दो बेटियां हुईं काजोल और तनीषा। काजोल जहां बॉलीवुड में सुपरहिट साबित हुईं तो वहीं तनीषा एक्टिंग के क्षेत्र में खास कमाल नहीं दिखा पाईं। तनुषा ने चांद और सूरज, बहारे फिर भी आएंगी, नई रोशनी, जीनी की राह, हाथी मेरे साथी, मेरे जीवन साथी से लेकर दो चोर समेत कई मशहूर फिल्में की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X