काजोल और गोविंदा की फिल्म, जो कभी नहीं बन पाई- फोटोशूट की इन RARE तस्वीरों से हटेगी नहीं नजर
बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां बहुत हिट रही हैं, वहीं कुछ कलाकार ऐसे हैं जिनकी जोड़ी कभी नहीं बन पाई। इन्हीं कलाकारों में शामिल है काजोल और गोविंदा की जोड़ी। 90 के दशक में दोनों ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी थीं, लेकिन इन्हें बड़ी स्क्रीन पर कभी साथ नहीं देखा गया। अब इसका जवाब खुद काजोल ने ही दिया है।
हाल ही में 'त्रिभंग' के प्रमोशन के दौरान जब काजोल से पूछा गया कि उन्होंने कभी गोविंदा के साथ फिल्म क्यों नहीं की? तो अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्हें 'जंगली' नाम के एक फिल्म के लिए साइन किया गया था, लेकिन वो फिल्म कभी नहीं बन पाई।

काजोल ने कहा, "हम लोगों ने जंगली नाम की एक फिल्म शुरू की थी, जिसे डायरेक्टर राहुल रवैल बनाने वाले थे। इस फिल्म के लिए हमने एक फोटोशूट भी किया था लेकिन यह फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई। एक फोटोशूट के अलावा हमने फिल्म के लिए कोई शूटिंग नहीं की। उसके बाद कभी मौका ही नहीं मिला कि हम साथ में फिल्म कर सकें।"
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' के साथ रणवीर सिंह ने बढ़ाई तगड़ी फीस, इतने करोड़ में डील पक्की?


Click it and Unblock the Notifications