DHAMAKA: अक्षय कुमार को मिला बॉक्स ऑफिस बोनस....होगी धमाकेदार ओपनिंग!
अभी तो अक्षय कुमार ने चैन की सांस भी नहीं ली थी कि उनके सर पर वापस पहाड़ टूट पड़ा था। खबर थी कि उनकी फिल्म काजोल और धनुष स्टारर वीआईपी 2 से क्लैश होगी। लेकिन ताज़ा खबरों की मानें तो ये क्लैश टल गया है और अक्षय कुमार को बोनस मिल गया है।
दरअसल, अब साउथ में भी अक्षय की अच्छी खासी कमाई होने की उम्मीद है। काजोल और धनुष की फिल्म, अक्षय की टॉयलेट एक प्रेम कथा से क्लैश होने वाली थी। और ऐसे में अक्षय की फिल्म की साउथ की कमाई पर काफी असर पड़ता है।

वैसे टॉयलेट एक प्रेम कथा में एक और सामाजिक मुद्दा उठाते हुए अक्षय कुमार एक बार फिर आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस करवाने वाले हैं। वैसे भी आज़ादी बॉक्स ऑफिस आधिकारिक तौर पर उनके नाम हो चुका है।
बॉलीवुड में 15 अगस्त केवल 5 सुपरस्टार्स का सगा हुआ है - अक्षय कुमार, अजय देवगन, शाहरूख खान, आमिर खान, सलमान खान। 15 अगस्त का भाव पूछा जाए तो कभी कभी तो ये इन लोगों का भी सगा नहीं हुआ। सिवाय अक्षय कुमार के।
देखिए बॉलीवुड में अब तक कैसा रहा है 15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज़ हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस -


Click it and Unblock the Notifications
