लोनावाला में अपना बचपन याद आया अजय काजोल को
हाल ही में अजय देवगन और काजोल लोनावाला गये जहां पर उन्हें अपने बचपन की यादें याद आ गयीं। अजय देवगन और काजोल लोनावाला काजोल की मां और बॉलीवुड के एक्ट्रेस तनूजा के सेव इन्वायरमेंट के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। अजय देवन और काजोल को लोनावाला जाकर अपने बचपन की यादें भी याद आ गयीं और दोनों ने मिलकर लोगों के साथ अपने बचपन की कुछ यादगार बातें भी शेयर कीं। अजय देवगन ने ये भी कहा कि आज लोनावाल वैसा नहीं है जैसा पहले हुआ करता था। आज लोनावाला भी मुंबई की ही तरह काफी भरा हुआ और भीड़ से सरोबर है।
काजोल की मां यानी तनूजा का लोनावाला में एक घर भी है और इस घर से काजोल के बचपन की कई सारी यादें जुड़ी हुई हैं। काजोल ने लोगों को अपने बचपन की बातें बताते हुए कहा इस जगह को लेकर मेरी कई यादें हैं। तब यह जगह वीरान होती थी। हमारे इलाके में हमारे अलावा बस एक और घर था। मैंने यहां साइकिल चलाना सीखा। लेकिन अब चारों तरफ घर हो गये हैं और सामने एक पार्क भी बन गया है।

काजोल के अलावा अजय देवगन ने भी ये कहा कि लोनावाला में अब उतनी शांति नहीं रह गयी है जितनी पहले होती थी। अब लोनावाला और मुंबई में कोई फर्क नहीं है। अजय ने मीडिया से कहा मैं जब छोटा था तब यहां अक्सर आया करता था खासकर बारिश के मौसम में। तब मैं या तो स्कूल से छुट्टी लेता था या फिर स्कूल गोल कर देता था। तब यह एक खुली जगह हुआ करती थी। लेकिन अब लोनावाला और मुंबई में कोई फर्क नहीं है। अजय देवगन और काजोल को अपने बचपन की यादें बांटते देख लोग काफी खुश थे। तनूजा के इस अभियान में काजोल और अजय के आऩे से एक तेजी सी आ गयी है और लोग और भी ज्यादा उत्सुकता से इसमें भाग ले रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











