..................... Kajol- Ajay Devgn Behaviour During Shivaay Promotion - Hindi Filmibeat

OUCH.. अजय देवगन- काजोल ने ये क्या किया.. 'शिवाय' रिलीज से पहले ऐसा RISK

By Neeti

काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे फेवरिट कपल में से एक हैं। जब भी हम इस कपल की बात करते हैं, लोग किसी सुपरस्टार्स की नहीं, बल्कि एक स्वीट, सिंपल कपल की उम्मीद करते हैं। जो हमेशा एक दूसरे का साथ देते हैं।

लेकिन हाल ही में काजोल- अजय देवगन ने जिस तरह फैंस के साथ बर्ताव किया, उससे सभी हैरान रह गए। जी हां, वक्त था अमेरिका में शिवाय प्रमोशन का। जहां दोनों सितारों को प्रेस कांफ्रेस में शामिल होना था।

OUCH.. अजय देवगन की 'शिवाय' KISS पर इस सुपरस्टार ने किया कमेंट!

kajol- ajay devgn

शिवाय के प्रमोशनल टूर के एक सूत्र की मानें तो.. अजय देवगन और काजोल से अमेरिका में काफी संख्या में फैंस मिलना चाहते थे। दरअसल, ऑरग्नाइजर्स के साथ उनका कांन्ट्रैक्ट था, जिसके मुताबिक उन्हें हर शहर में एक घंटे की meet-and-greet सेशन करनी थी और साथ ही प्रेस कांफ्रेस भी करना था।

ऑरग्नाइजर्स ने इन दो सितारों से मिलने का टिकट काफी मंहगा भी रखा था। लेकिन भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे। खैर, न्यूयॉर्क इवेंट के दौरान ही काजोल सिर्फ कुछ मिनटों में ही वहां से उठ कर चली गईं।

सूत्रों की मानें तो काजोल ने इवेंट में काफी कम समय गुजारा और तबीयत बिगड़ने का कहकर चली गईं। काजोल ने कैमरे को पोज तक नहीं दिया। वहीं, काजोल के जाने के कुछ ही समय बाद अजय देवगन भी उठकर चले गए।

काजोल- अजय देवगन की वजह से ऑरग्नाइजर्स को पैसे वापस करने पड़े। जबकि फैंस ने दोनों सितारों पर काफी गुस्सा निकाला।

वहां, मौजूद सूत्रों के अनुसार, कुछ लोगों ने तो हद ही पार कर दी और ऑरग्नाइजर्स पर हाथ भी उठा दिया। जबकि गलती उनकी नहीं थी।

वहां, मौजूद बॉलीवुडलाइफ की टीम ने बताया कि काजोल ने वहां इवेंट के दौरान काफी रूखा बर्ताव किया।

बता दें, अजय देवगन की फिल्म शिवाय 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। उम्मीद करते हैं ओवरसीज कलेक्शन में उन्हें इस इवेंट का खामियाजा ना भुगतना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X