इन हसीनाओं ने गदर की सकीना का ठुकरा दिया था रोल, एक ने तो सनी देओल के साथ काम करने से किया इनकार

 These Actresses Rejected Film Gadar Sakeena Role

बॉलीवुड में ऐसी कई फ़िल्में फिल्माई गयी हैं। जिनमे भारत और पाकिस्तान के बीच मनमुटाव देखने को मिला। लेकिन आपको बता दें कि उन्हीं फिल्मों में से एक 'गदर: एक प्रेम कथा ने काफी सुर्खियां बटोरी'। इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान का विभाजन दर्शाया गया था। जल्दी ही 'गदर पार्ट 2' भी आने वाली है जो कि इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में देखी जाएगी। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल ने अहम भूमिका निभाई। अमीषा पटेल ने सकीना का किरदार निभाया। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि बड़ी और मशहूर अभिनेत्रियों ने सकीना के किरदार को ठुकरा दिया था। तो चलिए जानते हैं कौन सी है वह हसीनाएं...

काजोल

काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी हिट फिल्मों में काम किया है और उनका अभिनय भी इन लोगों को काफी पसंद आया। कुछ खबरों की मानें तो मेकर्स ने एक्ट्रेस को सकीना के किरदार के लिए अप्रोच किया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इस रोल को ठुकरा दिया।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम ही काफी है और उनकी खूबसूरती तो ऐसी लाजवाब है कि हर कोई उनका दीवाना बन जाता है। लेकिन कुछ खबरों के अनुसार उन्हें भी सकीना के किरदार के लिए ऑफर आया था। लेकिन इसके लिए एक्ट्रेस ने इंकार कर दिया था।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित अपनी अदाओं और डांसिंग स्टाइल की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस को भी सकीना के किरदार के लिए ऑफर मिला। हालांकि उन्होंने इस ऑफर को एक्सेप्ट नहीं किया।

करीना कपूर

करीना कपूर अपने हॉट अंदाज और साथ ही साथ ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी काफी सुर्खियों में रही। लेकिन आपको बता दें कि उन्हें भी सकीना का रोल प्ले करने के लिए ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन की खूबसूरती के साथ-साथ उनकी फिटनेस भी काफी जबरदस्त है। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड में काफी हिट फिल्मों में भी काम किया। लेकिन जब एक्ट्रेस को सकीना के किरदार के लिए ऑफर आया तो उन्होंने ये कहकर इस रोल को ठुकरा दिया कि वह सनी देओल के साथ काम करना नहीं चाहती है।

Read more about: kajol aishwarya rai madhuri dixit
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X