अजय के इशारे पर बोल्ड लवस्टोरी से होगी काजोल की वापसी
अुपनी आने वाली फिल्म सिंघम रिटर्नस का प्रमोशन करते हुए अजय ने कहा कि वो एक बोल्ड लवस्टोरी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसका निर्देशन राम मधवानी करेंगे, जो कि विज्ञापन जगत का जाना-पहचाना नाम है।
अजय के इशारे पर होगी बोल्ड लवस्टोरी से होगी काजोल की वापसी
फिल्म में और क्या-क्या होगा और काजोल के साथ अजय देवगन ही हीरो होंगे या फिर कोई और.. इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि अक्टूबर के अंत तक सारी बातों का जवाब मिल जायेगा क्योंकि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर एंड में शुरू होगी। मालूम हो कि रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम रिटर्नस 15 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन की हिरोईन करीना कपूर हैं।
मालूम हो कि काजोल का अंतिम हिट फिल्म साल 2010 में करण जौहर की अवार्ड वीनिंग फिल्म 'माई नेम इज खान' थी, जिसमें उनके हीरो शाहरूख खान थे।
काजोल ने अपने बच्चों के लिए फिल्मी दुनिया से ब्रेक लिया था। काजोल ने अपने करियर के पीक पर अजय देवगन से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे न्यासा और युग हैं। काजोल भले ही फिल्मों से दूर थीं लेकिन वो विज्ञापन, इवेंट और सोशल सर्विस में लगातार सक्रिय रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
