86 किलो वजन..सांवला रंग.. अब मिस यूनिवर्स इंडिया की मंच पर रैंप वॉक करेंगी बिहारी हसीना काजल

Kajal Chowdhary Miss Universe India: बिहार में इस बार पहली बार ब्यूटी कॉन्टेस्ट का सबसे बड़ा मंच मिस यूनिवर्स को लेकर ऑफिशियल ऑडिशन का आयोजन किया गया है। यह ऑडिशन पटना के निफ़्ट केंपस में पूरा हुआ और यहां पर काजल चौधरी ने बाजी मार ली। अब वह मिस यूनिवर्स के किताब को लेकर बतौर प्रतियोगी मंच पर जाएंगे और बिहार का भी नाम ऊँचा करेंगी।
तो वहीं दूसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर की अंजलि नंदी और तीसरे पर बेगूसराय की दिव्यांशी सच्ची भी आई। हालांकि दोनों रनर अप को मिस यूनिवर्स इंडिया में जाने के लिए एक और ऑडिशन क्लियर करना होगा। एक वक्त हुआ करता था जब काजल 86 किलो की थी और भारी वजन के अलावा सांवले रंग की वजह से उन्हें खूब कोसा जाता था।
हालांकि आपको बता दें कि काजल राघवानी ने इसके बावजूद अपने सपने को कमजोर नहीं होने दिया। उन्होंने खूब मेहनत की और आज के समय पर वह बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मंच पर रोशन करने के लिए तैयार है। अब जल्दी ही उन्हें ब्यूटी कॉन्टेस्ट के सबसे बड़े मंच पर देखा जाएगा और बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए वह मिस यूनिवर्स इंडिया में भाग लेंगी।


Click it and Unblock the Notifications

