अजय की फैन हैं काजल

और वे इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें बॉलीवुड में एंट्री लेने का मौका अजय देवगन के साथ मिल रहा है| चूंकि वह खुद अजय की बहुत बड़ी फैन हैं| वह कहती हैं कि यह उनका सपना था कि वह अजय के साथ काम करें |
काजल मानती हैं कि अजय जैसे टैलेंट बॉलीवुड में बेहद कम हैं | वह अपने इस काम से बेहद खुश हैं | काजल बताती हैं कि उन्हें यह किरदार रोहित शेट्ठी ने ऑफर किया था | उन्होंने काजल को फिल्म मगधीरा में देखा था | जब काजल को यह जानकारी मिली कि अजय उनके साथ काम करेंगे तो वह खुश हो गयीं| गौरतलब है कि फिल्म 22 जुलाई को रिलीज हो रही है |
काजल मुंबई की ही रहनेवाली हैं लेकिन साउथ फिल्मों में ऑफर मिलने की वजह से वहीं शिफ्ट हो गयी थीं | हो सकता है कि सिंघम की कामयाबी के बाद उन्हें बॉलीवुड में और भी अवसर मिल जायें |
;

Click it and Unblock the Notifications











