काजल अग्रवाल के पति ने अपने हाथों में लगा डाली करवा चौथ की मेहंदी, बेहद प्यारी तस्वीरें
काजल अग्रवाल ने हाल ही में गौतम किचलू के साथ शादी की है। और अब आज वो अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। इस मौके पर चूंकि काजल के हाथों में पहले से ही शादी की मेहंदी लगी हुई है तो उनके पति गौतम ने काजल के लिए अपने हाथों में मेहंदी लगाई।
इतना ही नहीं काजल की ये तस्वीर फैन्स को बेहद पसंद आ रही है। काजल और उनके पति, फिलहाल मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं और काजल घर सजाने में जुट चुकी हैं।

इससे पहले, काजल और गौतम ने गृहप्रवेश के साथ ही घर में एक हवन किया। इसकी तस्वीर भी काजल ने शेयर की।
काजल अग्रवाल ने लॉकडाउन के बाद शादी के फैसले के बारे में बताकर फैन्स को चौंका दिया था। यहां देखिए उनकी शादी की बेहद प्यारी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
