समुद्र के भीतर काजल अग्रवाल का पति के साथ डीप डायविंग रोमांस, हनीमून पर बोल्ड हुईं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल शादी के बाद लगातार अपनी लेटेस्ट हनीमून की तस्वीरों से चर्चा में हैं। काजल ने अपने पति गौतम किचलू के साथ बैक टू बैक हनीमून की एक नहीं बल्कि कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों से साफ दिखाई दे रहा है कि काजल हनीमून को पूरी तरह से यादगार बना रही हैं।
पानी के बीच रोमांस और एडवेंचर दोनों का एक साथ मजा ले रही हैं। काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू के साथ मालदीव में हनीमून मना रही हैं। एक्ट्रेस ने हनीमून की कई तस्वीरें काजल ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इस नई तस्वीरों में वह पानी के भीतर डाइविंग का मजा लेते हुए दिखाई दे रही हैं।

काजल यहां पर बोल्ड बिकिनी में नजर आ रही हैं। काजल ने इससे जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दोनों पति-पत्नी मिलकर पानी के भीतर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











