काजल अग्रवाल के बदले हुए लुक को देख फैन्स में पकड़ लिया माथा, बोले- कार्दशिया अग्रवाल हो है पूरी की पूरी

Kajal Aggarwal Troll: काजल अग्रवाल बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक काफी ज्यादा फेमस है। वैसे तो मुख्य तौर पर वह तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। काजल अग्रवाल ने हिंदी फिल्म 'क्यों हो गया ना' से अपने करियर की शुरुआत की थी और साल 2009 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'मगधीरा' के चलते उन्होंने जबरदस्त पापुलैरिटी हासिल की।
काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ में शादी रचाई है और अब उनका एक बेटा भी है जिसका नाम नील है। वैसे तो काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन अब हाल ही में उनकी कुछ नई तस्वीर सामने आई है जोकि बेहद ही हैरान कर देने वाली है। इनमें एक्ट्रेस का लुक बेहद अलग लग रहा है।
अपनी खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बना देने वाली काजल अग्रवाल का ऐसा ट्रांसफार्मेशन देख हर किसी के छक्के छूट गए हैं। वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है की ब्लू एंड व्हाइट कलर की उन्होंने ड्रेस पहनी हुई है। तस्वीर में तो ऐसा लग रहा है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है।
काजल अग्रवाल का बदला हुआ लोक देख हर कोई उन्हें ट्रोल करने लगा है। इसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। इस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'वह इतनी अलग दिख रही है, इसकी जरूरत क्या थी।' एक अन्य यूजर लिखता है कि 'मुझे ड्रेसिंग सेंस में बदलाव या कुछ और देखने की उम्मीद थी लेकिन नया चेहरा नहीं।'
हालांकि 28 अक्टूबर 2023 को काजल अग्रवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने घर के गृह प्रवेश की पूजा की तस्वीरों को शेयर किया था। इस दौरान वह अपने पति गौतम और बेटे नील के साथ में हवन कुंड के बगल में बैठी हुई नजर आई थी। इन तस्वीरों के दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी और उन्होंने बेबी पिंक कलर का सूट पहना हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications













