..................... शादी के बाद काजल अग्रवाल ने शेयर की तस्वीरें, पति गौतम किचलू के साथ रोमांटिक फोटोशूट Kajal Aggarwal-Gautam Kitchlu's post wedding pics looking hot in yellow saree - Hindi Filmibeat

शादी के बाद काजल अग्रवाल ने शेयर की तस्वीरें, पति गौतम किचलू के साथ रोमांटिक फोटोशूट

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने शादी के बाद पति गौतम किचलू के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें प्री वेडिंग फंक्शन की हैं जिसमें वह पीले रंग की साड़ी में दिलकश अदाएं देती दिख रही हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरों में मास्क भी लगाया है। वहीं गौतम भी उनके साथ पोज देते दिख रहे हैं। उन्होंने क्रीम कुर्ता और मैचिंग मास्क लगाया है। इसके अलावा एक तस्वीर में दोनों रोमांटिक पोज भी देते दिख रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर काजल अग्रवाल ने बताया कि ये साड़ी उनके चहेते मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। उन्होंने मनीष को इस तोहफे के लिए शुक्रिया भी कहा। उन्होंने बताया कि इस साड़ी को लॉकडाउन में जून में तैयार किया गया। उस दौरान जब कुछ भी संभव नहीं था। काजल ने कहा कि वह दिल से उन्हें शुक्रिया कहती हैं और उनके हार्ड वर्क और काम की प्रशंसा करती हैं। इस तस्वीर पर मनीष मल्होत्रा ने कमेंट भी किया।

काजल ने शादी के बाद इस रोमांटिक फोटोशूट को शेयर किया है। जिसमें दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। फैंस को भी उनका ये लुक और वह दोनों ही अट्रैक्ट कर रहे हैं। देखिए काजल अग्रवाल की लेटेस्ट फोटो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X