हनीमून पर काजल अग्रवाल ने पति गौतम के साथ करवाया रोमांटिक फोटोशूट, वायरल हुईं PHOTOS
न्यूली मेरिड काजल अग्रवाल ने बीते 30 अक्टूबर को शादी रचाई है। वह इन दिनों अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय करते हुए नजर आ रही है। शादी के बाद काजल अग्रवाल पति गौतम किचलू के साथ हनीमून के लिए विदेश पहुंच चुकी हैं। वह हनीमून मनाने मालदीव गई हैं। यहां से गौतम किचलू और काजल अग्रवाल की रोमांटिक फोटोज सामने आना भी शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर ढेरों फोटो देखने को मिलीं जिन्हें फैंस द्वारा धड़ल्ले से पसंद किया जा रहा है।
काजल अग्रवाल ने खुद भी ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पति गौतम के साथ वाली तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में वह रेड आउटफिट और गौतम व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वह पति के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देती दिख रही हैं।
काजल अग्रवाल ने मुंबई में गौतम के साथ 30 अक्टूबर को शादी की। उन्होंने कोरोना के चलते परिवार और क्लोज दोस्तों को ही इस शादी में इनवाइट किया। वहीं इस शादी में वर्चुअल तरीके से भी शादी को दिखाने के इंतजाम किए गए थे। काजल अग्रवाल ने पंजाबी और कश्मीरी रीति रिवाज से शादी रचाई।


Click it and Unblock the Notifications











