काजल अग्रवाल के हाथों में सजी गौतम किचलू के नाम की मेहंदी, खूबसूरत तस्वीरें- कल है शादी
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को अपने मंगेतर गौतम किचलु के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस ने आज यानी 29 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की फोटो शेयर की हैं। काजल अग्रवाल स्माइल के साथ अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आईं हैं। काजल ने अपनी मेहंदी के दौरान ग्रीन कलर का प्रिंटेड सूट पहना हुआ हैं। एक्ट्रेस में अपनी मेहंदी फंक्शन में बहुत ही खुश और एक्साइटेड नजर आ रही हैं।
काजल अग्रवाल ने अपनी मेहंदी के दौरान लाइट ग्रीन का सूट पहना हुआ है। लाइट ग्रीन सूट के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। उनके हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने डच फ्रेंच चोटी बनाई हुई हैं। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए व्हाइट मोती वाला लॉन्ग ईयररिंग्स पहने हुए है। आप भी अपनी मेहंदी सेरेमनी में काजल के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं।
बता दें कि काजल अग्रवाल ने इसी महीने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने इंस्टा पोस्ट में बताया था कि वे 30 अक्टूबर को मुंबई में गौतम के संग शादी करेगी। कोरोना वायरस की वजह से उनकी शादी में कम लोग शामिल होंगे। उनकी शादी काफी प्राइवेट होगी। गौतम मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन है। वह इंटीरियर डिजाइन ई कॉमर्स फ्लेटफॉर्म के मालिक है।


Click it and Unblock the Notifications