..................... Kajal Aggarwal ditches make-up, sends a powerful message, See pics - Hindi Filmibeat

'सिंघम' एक्ट्रेस ने शेयर की ऐसी 'खूबसूरत' तस्वीरें- सोशल मीडिया पर जमकर हो रही हैं वायरल

सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद वह हर जगह छा चुकी हैं। जी हां, दरअसल काजल ने फोटोशूट से अपनी बिना मेकअप वाली तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही मैसेज लिखा है कि मेकअप हमारी बाहरी सुंदरता को निखारता है, लेकिन सच्ची खुशी इसमें मिलती है कि हम जैसे हैं, हम खुद को उसी रुप में स्वीकार करें।

शेयर की गई तस्वीरों में काजल बिना किसी मेकअप के नजर आ रही हैं और बेबाक तरीके से अपनी बात सामने रखती नजर आईं। इस संवेदनशील मुद्दे को उठाने के लिए सोशल मीडिया पर लोग काजल की काफी तारीफ कर रहे हैं।

Kajal Aggarwal

काजल ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- आजकल लोग अपने आप को नहीं खोज सकते हैं.. शायद इसीलिए क्योंकि हम ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां शारीरिक आकर्षण या सोशल मीडिया ने हमारे आत्मसम्मान को निगल लिया है।

एक्ट्रेस आगे लिखती हैं- आज अरबों रुपए उन कॉस्मेटिक्स पर खर्च किए जाते हैं, जो शरीर को परफेक्ट बनाने का वादा करते हैं। अहंकार हर जगह मौजूद है। ऐसे में हम सच में खुश सिर्फ इसी शर्त पर रह सकते हैं कि हम खुद वैसे ही स्वीकार करें, जैसे हम हैं। मेकअप हमारे बाहरी सुदंरता को निखार सकता है। लेकिन क्या वह हमारे व्यकित्व के बारे में कुछ कह सकता है? इसलिए सच्ची सुंदरता इसी में है कि हम खुद को स्वीकार करें कि हम कितने प्यारे हैं..'

कोई शक नहीं कि एक्ट्रेस का यह बेबाकपन और खूबसूरती सभी को काफी पसंद आ रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर काजल के हिम्मत की दाद दी है कि एक फिल्म एक्ट्रेस होकर भी फैंस के सामने वह बिना मेकअप के सामने आईं और इस मुद्दे को सामने रखा, जिससे हर दिन लाखों लड़कियां जूझती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X